![]()
भागलपुर जिले के रसलपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों का गुस्सा भड़क गया। एकचारी-महगामा मुख्य मार्ग पर शव रखकर जाम कर दिया। मुआवजा और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सड़क जाम की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम हटाया। चाय पीकर घर लौट रहे थे घटना शनिवार रात करीब 9 बजे की है। भोलसर निवासी नरेश सिंह(71) चाय पीकर पैदल अपने घर लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर हालत स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां रविवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बाइक सवार को पुलिस ने हिरासत में लिया हादसे के बाद मौके से भाग रहे बाइक सवार को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जिसकी पहचान एकचारी निवासी संजय मंडल के पुत्र पीयूष कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि बाइक तेज रफ्तार में थी, जिसके कारण यह भीषण टक्कर हुई है। वहीं, नरेश सिंह की मौत के बाद उनके परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना को लेकर गांव में भी शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
Source link