Newswahni

नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले दरिंदे का योगी की पुलिस ने किया हिसाब एनकाउंटर में मार गिराया दो पुलिसकर्मियों के…



यूपी के बुलंदशहर में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में वांछित चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। यह मुठभेड़ गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव छपरावत के पास हुई। मारे गए बदमाश की पहचान मोनू के रूप में हुई है। वह एक अगस्त को ककोड़ थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में वांछित था।

पुलिस ने बताया कि मोनू के पास से बाइक, पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं। उसके खिलाफ चार जनपदों में सात अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि गुलावठी थाना पुलिस और स्वाट टीम छपरावत गांव के पास चेकिंग कर रही थी।

तभी एक बाइक आती दिखाई दी, जिस पर दो लोग सवार थे। पुलिस ने चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया तो बाइक सवारों ने पुलिस टीमों पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में मोनू को गोली लगी और वह मौके पर ही ढेर हो गया। मुठभेड़ में गुलावठी और सिकंदराबाद थाना प्रभारियों की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोली लगी।

आरोपी का जघन्य अपराध

मोनू पर एक मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का गंभीर आरोप था। यह जघन्य अपराध 1 अगस्त को ककोड़ के वैर रेलवे स्टेशन पर हुआ था। घटना के बाद से ही पुलिस मोनू की तलाश कर रही थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

पुलिस के लिए उसकी गिरफ्तारी एक बड़ी चुनौती बनी हुई थी। एसएसपी दिनेश  सिंह मुताबिक, मृत बदमाश के खिलाफ बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, जीआरपी बरेली और जीआरपी अलीगढ़ में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top