Newswahni

भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों के वाहन पर हमला अधीक्षक सिपाही समेत घायल मेडिकल जांच के लिए लाए गए थे बाल कैदी…




कैमूर के भभुआ सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए लाए गए तीन बाल कैदियों के वाहन पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने वाहन के शीशे तोड़ने की कोशिश की और सुरक्षा में तैनात कर्मियों से मारपीट की। घटना में बाल सुधार गृह के अधीक्षक, एक सिपाही और तीनों बाल कैदियों को हल्की चोटें आईं। बाल सुधार गृह के अधीक्षक अजय कुमार न्यायालय के निर्देश पर तीन बाल कैदियों को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाए थे। अस्पताल के मुख्य द्वार पर जाम के कारण वाहन रुका था। वाहन पीछे करते समय वार्ड नंबर 14 की एक महिला से हल्का संपर्क हुआ। महिला अपनी बच्ची का इलाज कराने अस्पताल आई थी। इसके बाद महिला ने गाली-गलौज की। देखें, मौके से आई तस्वीरें… ट्रिपल लोडिंग बाइक के बाद बढ़ा विवाद अजय कुमार के मुताबिक, मुख्य गेट पर वाहन खड़ा था, तभी ट्रिपल लोडिंग बाइक पर सवार युवकों ने ड्राइवर की तरफ बाइक सटा दी। विवाद बढ़ने पर पीछे से 10 से 15 लोग और पहुंच गए। अधीक्षक ने बातचीत से मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि लोगों ने वाहन की खिड़की और सिपाही पर हमला कर दिया। अधीक्षक, सिपाही और बाल कैदियों को चोटें अजय कुमार के गाल, गर्दन और पैर में चोटें आईं। सिपाही और तीनों बाल कैदियों को भी हल्की चोटें लगीं। घटना का वीडियो बना रहे पत्रकारों से भी आरोपियों की तीखी बहस हुई। अस्पताल गार्ड और स्थानीय लोगों ने कराया बचाव अधीक्षक ने आरोप लगाया कि हमला बाल कैदियों को भगाने या उन्हें गंभीर चोट पहुंचाने की नीयत से किया गया। अस्पताल के सुरक्षा गार्डों, स्थानीय लोगों और मीडियाकर्मियों ने बीच-बचाव कर सभी को अस्पताल के अंदर पहुंचाया। सूचना मिलने पर भभुआ थानाध्यक्ष अवधेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधीक्षक ने घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top