पटना के गांधी मैदान में तीन दिनों तक चले बिहार दिवस समारोह में बॉलीवुड का जबरदस्त तड़का देखने को मिला। सांस्कृतिक उत्सव संगीत, रोशनी और उत्साह से सराबोर रहा, जहां हजारों लोगों ने रंगारंग प्रस्तुतियों का आनंद लिया। पहले दिन ही मशहूर सिंगर सोना महापात्रा ने अपनी दमदार आवाज से समां बांध दिया। उनके गीतों ने न सिर्फ दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया, बल्कि बदलते बिहार की सकारात्मक तस्वीर भी पेश की। पटना पहुंचीं सोना महापात्रा ने पटना म्यूजियम का दौरा किया और इसकी विरासत से प्रभावित नजर आईं। इसके बाद मंच पर आए बॉलीवुड के फेमस सिंगर शान। जैसे ही उनके लोकप्रिय गीत गूंजे, गांधी मैदान में मौजूद लोग झूम उठे। हर उम्र के दर्शक संगीत की धुन पर थिरकते नजर आए। वहीं सूफी और फिल्मी गानों से पहचान बनाने वाले सिंगर पापोन ने इस बिहार दिवस को यादगार बना दिया। VIDEO में देखिए गांधी मैदान में बॉलीवुड सितारों का रंग।
Source link