Newswahni

बिहारशरीफ के दौरे पर पहुंचे पथ निर्माण मंत्री कहा नई तकनीक से सड़कों की सूरत बदलेंगे अधिकारियों से एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट…




बिहार सरकार के नवनियुक्त पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने मंगलवार को कहा कि सड़कों की गुणवत्ता और निर्माण की गति में सुधार उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि विभाग का प्रभार लेने के साथ ही उन्होंने समीक्षा बैठकें शुरू कर दी हैं। उन्होंने कहा कि मैंने एनएच (NH), आरसीडी (RCD) और पुल निर्माण निगम के अधिकारियों को एक सप्ताह का समय दिया है ताकि वे सड़कों की वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट सौंपें। मंत्री ने कहा कि हम ट्रेडिशनल (पारंपरिक) तरीकों से हटकर गुजरात, महाराष्ट्र और तमिलनाडु की तर्ज पर नई तकनीक अपनाने पर विचार कर रहे हैं, जिससे कम समय में ज्यादा और टिकाऊ सड़कें बनाई जा सकें। मंत्री पद का कार्यभार संभालने के बाद इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने बिहारशरीफ का दौरा किया। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के उत्तर-पूर्व क्षेत्र के क्षेत्र शारीरिक शिक्षण प्रमुख मनोज जी की माताजी के श्राद्ध कर्म में सम्मिलित होने उनके मेहर पर स्थित आवास पहुंचे थे। इससे पूर्व, बिहारशरीफ सर्किट हाउस पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया, जहां उन्होंने मीडिया और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। विपक्ष पर निशाना और विकास का दावा जिले में सड़कों की बदहाली और भ्रष्टाचार से जुड़े सवालों पर मंत्री ने कहा कि कमियां दूर की जाएंगी, लेकिन विकास को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि लालू यादव के राज में सड़कें कहीं दिखाई नहीं देती थीं, जबकि आज पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सड़कों का जाल बिछा है। पहले राजधानी पहुंचने में 10 घंटे लगते थे, आज लोग 4-5 घंटे में पहुंच रहे हैं। हमारा लक्ष्य इसे घटाकर 3.5 घंटे करने का है। नूरसराय आरओबी और अन्य स्थानीय सड़कों की खराब स्थिति पर उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी की समीक्षा की जाएगी और जल्द ही बेहतर परिणाम सामने आएंगे। मंत्री बनाए जाने को लेकर शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार मंत्री ने अपनी नई जिम्मेदारी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और प्रदेश संगठन के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो भरोसा उन पर जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top