Newswahni

बांका में पैन बांध में मछुआरे की संदिग्ध मौत मछली पकड़ने गए थे लोग पानी में सांस लेने में हुई परेशानी डूबने की…




बांका में गुरुवार की शाम मछली पकड़ने के दौरान एक मछुआरे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना अमरपुर शहर के वार्ड संख्या 11 स्थित पैन बांध की है। मृतक की पहचान भागलपुर जिले के परवत्ती निवासी 50 वर्षीय रंजीत मंडल के रूप में हुई है। वहीं दूसरी और बताया जा रहा है कि मछली पकड़ने के दौरान डूबने से मछुआरे की मौत हुई है। पानी में सांस लेने में हुई परेशानी बीती शाम करीब 10 मछुआरे बांध में मछली पकड़ने के लिए पानी में उतरे थे। इसी दौरान रंजीत मंडल की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी। साथी मछुआरों ने तुरंत उन्हें पानी से बाहर निकालकर अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. दिवाकर सिंह ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृत्यु के कारण को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। आशंका जताई जा रही है कि मछली पकड़ने के दौरान डूबने से उनकी मौत हुई हो सकती है, वहीं अचानक तबीयत बिगड़ने को भी एक कारण माना जा रहा है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। आवेदन देने के बाद आवेदन के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top