Newswahni

बक्सर में रॉन्ग साइड ट्रक ने में मारी टक्कर मिनी ट्रक चालक की मौत केबिन में फंसे ड्राइवर को निकालकर अस्पताल भेजा गया…




बक्सर में शनिवार को आरा-बक्सर फोरलेन पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में मिनी ट्रक चालक की मौत हो गई। ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के पुरवा गांव के समीप रॉन्ग साइड से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रहे डीसीएम वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मिनी ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बक्सर से पटना जा रहा था मिनी ट्रक जानकारी के अनुसार मिनी ट्रक संख्या BR-51GA-1795 बक्सर से पटना की ओर जा रहा था। बताया गया कि जैसे ही वाहन ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के पुरवा गांव के समीप फोरलेन पर पहुंचा, तभी सामने से गलत दिशा में तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक संख्या UP-60AT-2072 अचानक सामने आ गया। मिनी ट्रक चालक ने संभलने की कोशिश की, लेकिन दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद केबिन में फंस गया चालक प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि मिनी ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। चालक वाहन के केबिन में फंस गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में ब्रह्मपुर थाना की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। काफी प्रयास के बाद चालक को क्षतिग्रस्त केबिन से बाहर निकाला गया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया बाहर निकाले जाने के समय चालक की हालत बेहद गंभीर थी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सिवान जिले के मदारपुर गांव निवासी संतोष यादव (पिता- बीरेंद्र यादव) के रूप में हुई है। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद रॉन्ग साइड में ट्रक चला रहा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। थाना पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि ट्रक किस परिस्थिति में गलत दिशा में आ रहा था। परिवार में मचा कोहराम, इलाके में शोक संतोष यादव की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना के बाद इलाके में भी शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने फोरलेन पर रॉन्ग साइड से चलने वाले वाहनों पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है, ताकि इस तरह के हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top