Newswahni

बंगाल में एक और नेता पर फेंके गए अंडे थाने के बाहर लगे चोर चोर के नारे…



West Bengal News: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद से तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेताओं पर हमले का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक के बाद एक कई नेता लगातार जनता के गुस्से का शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला TMC नेता और पूर्व विधायक रामेंदु सिन्हाराय से जुड़ा है, जिन्हें कर्नाटक से हिरासत में लिए जाने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर हुगली लाया गया।

TMC के पूर्व विधायक रामेंदु सिन्हाराय को पुलिस स्टेशन लाए जाने पर परिसर के बाहर भीड़ जमा हो गई और “चोर-चोर” के नारे लगाने लगी। कुछ लोगों ने कथित तौर पर उनकी ओर अंडे भी फेंके।

हुगली पुलिस के मुताबिक घटना रविवार (21 जून) रात हुई, जब तारकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रामेंदु सिन्हाराय को बेलगावी से हुगली लाया गया था। जैसे ही उनके पहुंचने की जानकारी मिली, वहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने रामेंदु के खिलाफ नारे लगाए और उन पर अंडे फेंके।

रामेंदु को 11 जून से संबंधित एक घटना को लेकर पकड़ा गया है। हुगली ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कुंवर भूषण सिंह के अनुसार, उस दिन शाम करीब 7 बजे बिजली कटौती का फायदा उठाते हुए रामेंदु सिंह राय और उनके साथी धनीखाली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोटलपुर स्थित विवेकानंद शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय से एक मोटर वैन में सरकारी राहत सामग्री ले जा रहे थे। उसी दौरान, कुछ स्थानीय BJP समर्थकों ने उन्हें रोक लिया और कड़ा विरोध जताया। इस दौरान, रामेंदु सिंहराय ने अपने छोटे हथियार दिखाकर BJP समर्थकों को धमकाया और वहां से भागने में सफल रहे।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने बाद में कॉलेज परिसर में तलाशी ली और राहत सामग्री बरामद की। घटना को लेकर रामेंदु सिंह राय और अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत 12 जून को धनियाखाली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top