Newswahni

पूर्णिया यूनिवर्सिटी के छात्रों की परीक्षा छूटी सड़क से लेकर यूनिवर्सिटी तक प्रदर्शन स्टूडेंट्स बोले देश की पहली यूनिवर्सिटी एक एग्जाम के लिए…




एडमिट कार्ड की गलती के कारण आज पूर्णिया यूनिवर्सिटी के ग्रेजुएशन फर्स्ट ईयर के हजारों बच्चे परीक्षा देने से वंचित रह गए। स्टूडेंट्स का कहना है कि देश में ऐसा पहली बार हुआ जब एक परीक्षा को लेकर तीन एडमिट कार्ड जारी किए गए। इसी कारण स्टूडेंट्स की परीक्षा छूट गई। नाराज स्टूडेंट्स ने सड़क से लेकर पूर्णिया यूनिवर्सिटी कैंपस तक प्रदर्शन किया। छात्रों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए परीक्षा देने से वंचित छात्रों के लिए नई तिथि जारी की जाएगी। आज से आगे होने वाली सभी परीक्षा स्थगित कर दी गई है। स्टूडेंट्स ने सड़क और पूर्णिया यूनिवर्सिटी प्रशासनिक भवन का घेराव किया। छात्रों ने विश्वविद्यालय के खिलाफ नारेबाजी की सामर्थ्य पोर्टल से हुई एडमिट कार्ड की गलती के विरोध में विश्वविद्यालय के खिलाफ नारेबाजी की। परीक्षा छूटने पर आर के के कॉलेज परीक्षा सेंटर पहुंचे सैकड़ों छात्र भड़क गए। नाराज छात्रों ने कॉलेज से लगे मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। कुलपति के खिलाफ लगाए नारे भड़के छात्र पूर्णिया यूनिवर्सिटी केंपस पहुंच गए। छात्र नेता पीयूष पुजारा की अगुवाई में हाथों में एडमिट कार्ड लिए प्रशासनिक भवन का घेराव करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। नाराज छात्रों ने विश्वविद्यालय, सामर्थ्य पोर्टल और कुलपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनके साथ छात्र नेता चाहत यादव भी मोर्चा खोले नजर आए। छात्र जसीम आलम और छात्रा इमराना खातून ने बताया कि अलग-अलग विषयों के स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा चल रही है। परीक्षा की तिथि 30 मार्च से 15 अप्रैल तक निर्धारित की गई। परीक्षा से पहले दो एडमिट कार्ड जारी किए गए। 30 मार्च और 4 अप्रैल को एग्जाम हुआ। दो पेपर की परीक्षा पूरी होने के बाद तीसरा एडमिट कार्ड जारी कर परीक्षा तिथि में बदलाव किया गया। जिसकी वजह से 8 और 10 अप्रैल को होने वाली परीक्षा की तारीख बदलकर 9 और 11 अप्रैल कर दी गई। हजारों स्टूडेंट की परीक्षा छूट गई। आज सुबह वे लोग परीक्षा देने सेंटर पहुंचे, तो मालूम हुआ कि 11 अप्रैल को होने वाली परीक्षा पुराने एडमिट कार्ड के आधार पर 10 अप्रैल को पहले ही ली जा चुकी है। परीक्षा पुराने एडमिट कार्ड के आधार पर ले ली गई है। इसी के बाद बच्चों का गुस्सा फूट पड़ा। मधुबनी थाना की पुलिस कॉलेज के पास पहुंची स्टूडेंट के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए मधुबनी थाना की पुलिस आर.के.के कॉलेज मुख्य मार्ग पहुंची। पुलिस से काफी समझाने के बाद किसी तरह रोड को जाम से मुक्त कराया गया। कॉलेज के प्रचार भोला प्रसाद यादव ने कहा कि आज की निर्धारित परीक्षा ली जा रही है, जिन बच्चों की परीक्षा छुट्टी है उन्हें यह कहा किया गया है कि आगे उनकी परीक्षा ली जाएगी। विश्वविद्यालय से मिले निर्देश के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर अमरकांत सिंह ने कहा कि जिन बच्चों की निर्धारित तिथि की परीक्षा एडमिट कार्ड की गलती के कारण एग्जाम छुट्टा है। एक नई तारीख जारी कर उनकी परीक्षा फिर से ली जाएगी। साथ ही आज से आगे की तिथि में निर्धारित परीक्षा को कैंसिल किया जा रहा है और नई तिथि जारी कर यह परीक्षाएं ली जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top