Newswahni

देसी बम के धमाके में पुलिसकर्मी को लगी चोट बेगूसराय में छापेमारी करने गई थी टीम दरभंगा ज्वेलरी लूट से जुड़ा है मामला…




बेगूसराय में आज देसी बम विस्फोट हुआ। इसमें 5 पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। मामला दरभंगा में 3 अप्रैल को हुए ज्वैलरी लूट कांड से जुड़ा है। इसी मामले में छापेमारी करने गई पुलिस हमले का शिकार हो गई। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव की है। वृंदावन गांव के ही रहने वाले दीपक कुमार की दो दिन पहले गिरफ्तारी हुई थी। गिरफ्तार के बाद पूछताछ में उससे मिले इनपुट के आधार पर आज स्थानीय पुलिस और एसटीएफ की टीम वृंदावन गांव में छापेमारी करने गई थी। इसी दौरान बम विस्फोट हो गया‌। जिसमें एसआई विपिन कुमार ओझा और गुड़िया कुमारी सहित पांच पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। घायल STF जवान का नाम मृत्युंजय कुमार है। आनन-फानन में सभी पुलिसकर्मियों को नावकोठी पीएचसी लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दो कर्मियों को पुलिसकर्मी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना के संबंध में अभी विशेष कुछ जानकारी नहीं मिल पा रही है। लेकिन बताया जा रहा है कि संजीव सिंह के घर में घर में छापेमारी के दौरान पुलिस को कुछ ज्वेलरी भी मिली है । एसपी मनीष ने बताया कि दरभंगा में हुए ज्वेलरी लूट मामले में मिले इनपुट के आधार पर पुलिस की टीम डॉग स्क्वॉड के साथ वृंदावन गांव में छापेमारी करने गई थी। इसी दौरान देसी बम विस्फोट हुआ है, जिसमें पुलिसकर्मी आंशिक रूप से चोटिल हुए है, आगे की कार्रवाई चल रही है। खबर अपडेट की जा रही है…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top