Newswahni

पूर्णिया में वार्ड सदस्य की बेरहमी से हत्या घर में घुसकर पहले पीटा फिर प्राइवेट पार्ट दबाकर मार डाला एक महिला गिरफ्तार फरार…




पूर्णिया में आपसी विवाद में वार्ड सदस्य की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बदमाश घर के आंगन में घुसे और जानलेवा हमला कर दिया। मृतक की पहचान मोहम्मद अशफाक अंसारी(57) के तौर पर हुई है। बेटी ने 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गयाहै। घटना अनगढ़ थाना क्षेत्र के धुसमल गांव की है। पीट-पीटकर मार डाला मृतक की बेटी सुहाना ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर करीब 2 बजे गांव के कुछ लोग अचानक घर के आंगन में घुस आए। अचानक पिताजी पर हमला कर दिया। बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने उनके प्राइवेट पार्ट को दबाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिससे मौके पर ही जान चली गई। नबसीता, अफसर आलम उर्फ मुन्ना, नैमोद्दीन, नाजमिन, खुशनूर, खुशनंती और नफीस ने मिलकर उसके पिता की हत्या की है। छानबीन में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध में थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top