Newswahni

परत दर परत खुल रही ढोंगी अशोक खरात की पोल बाबा कांड में घिरी रुपाली चाकणकर का महिला आयोग अध्यक्ष के बाद एक…



Rupali chakankar Resign: महाराष्ट्र की राजनीति में ‘ढोंगी बाबा’ अशोक खरात का मामला अब एक बड़े राजनीतिक तूफान में बदल चुका है। दुष्कर्म और ठगी के आरोपी अशोक खरात के साथ नाम जुड़ने और कथित वीडियो वायरल होने की चर्चा के बाद अब रुपाली चाकणकर ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अपने सभी संगठनात्मक पदों से भी इस्तीफा दे दिया है। बतादें रुपाली चाकणकर ने पहले राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। बाबा के पैरों को छूते हुए फोटो और वीडियो सामने आने के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनको तुरंत इस्तीफा देने के लिए कहा था। देखा जाए तो बाब कांड में नाम जुड़ने के बाद रुपाली  का करियर अब खत्म होता नजर आ रहा है।  

रुपाणी के करियर पर लगा ‘बाबा कांड’ का ग्रहण 

राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना बड़ी बात थी, फिर भी मामला शांत नहीं हुआ तो अब परेशान आकर रुपाली ने अब NCP महाराष्ट्र महिला प्रदेश अध्यक्ष के पद से भी इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से बातचीत के बाद उन्होंने यह कड़ा कदम उठाया।

विपक्ष लगातार रुपाली पर हमलावर था कि महिलाओं को न्याय दिलाने वाली संस्था की प्रमुख एक ऐसे व्यक्ति के संपर्क में कैसे हो सकती हैं, जिस पर यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप हैं। रुपाली चाकणकर ने हालांकि साफ किया है कि उनका खरात के किसी भी गलत काम से कोई सीधा या अप्रत्यक्ष संबंध नहीं है और जांच में सच सामने आएगा।

बत्ती गुल ‘डर्टी गेम’ चालू, झूमर में था बाबा का कोड

SIT की जांच में अशोक खरात के काले कारनामों के डरावने पैटर्न सामने आए हैं। खुलासा हुआ है कि वह अपने केबिन में महिलाओं के यौन शोषण के लिए ‘कोड वर्ड’ का इस्तेमाल करता था।

झूमर की लाइट: जब भी खरात किसी महिला को केबिन में बुलाता था, वह झूमर की लाइट बंद कर देता था। यह स्टाफ के लिए ‘नो एंट्री’ का संकेत होता था।

जादुई शहद: वह साधारण शहद को ‘तुर्की की गुफा का जादुई शहद’ बताकर करोड़ों रुपये ठगता था।

वन-वे विजन: उसके केबिन के कांच ऐसे थे कि अंदर से बाहर सब दिखता था, लेकिन बाहर वाला अंदर की हैवानियत नहीं देख सकता था।

SIT की जांच तेज, अब तक 8 FIR दर्ज

नाशिक पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने अब तक खरात के दफ्तर से 58 संदिग्ध वीडियो, डायरियां और हथियार बरामद किए हैं। वहीं, अब खरात का गन लाइसेंस भी निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ 8 FIR दर्ज हो चुकी हैं और 50 से ज्यादा नई शिकायतें मिली हैं।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हस्तक्षेप और विपक्ष के भारी दबाव के बाद रुपाली चाकणकर का इस्तीफा महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा तूफान ला रहा है। महिला आयोग की अध्यक्ष का ऐसी ढोंगी बाबा से जुड़ना बड़े सवाल खड़े कर रहा है। क्योंकि जिन्हें महिलाओं को इंसाफ दिलाना चाहिए अगर वहीं दुष्कर्म और ठगी के आरोपी अशोक खरात के पैर छू रही हैं तो इससे उन पीड़ित महिलाओं पर क्या बितती होगी, जो जो ढोंगी बाबा के शोषण का शिकार थीं। फिलहाल मामला बड़ा होने के बाद प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी तरह पारदर्शी होगी।

यह भी पढ़ें : Earth Hour: दिल्ली में आज रात 8 बजकर 30 मिनट पर छा जाएगा अंधेरा!



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top