![]()
जमुई के टाउन थाना क्षेत्र के सतगामा गांव में एक युवक पर हमला किया गया है। आपसी रंजिश के चलते बदमाशों ने युवक को घेरकर पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवक की पहचान शाहनवाज के रूप में हुई है। शाहनवाज ने बताया कि यह हमला दो दिन पहले हुए एक पुराने विवाद का नतीजा है। जब वह गांव के पास नदी की ओर जा रहा था, तभी 10 से अधिक युवकों ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। शाहनवाज के अनुसार, हमलावर गांव के ही रहने वाले थे, लेकिन वह किसी का नाम नहीं जानता। उसने यह भी बताया कि जिस पुराने विवाद के कारण उस पर हमला हुआ, उसमें उसका कोई सीधा संबंध नहीं था। इस घटना में उसे गंभीर चोटें आई हैं और उसका इलाज सदर अस्पताल में जारी है। डायल 112 की टीम ने घायल को अस्पताल पहुंचाया डायल 112 की टीम ने घटना की सूचना मिलते ही तत्परता से कार्रवाई की और घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित शाहनवाज ने बताया कि इलाज पूरा होने के बाद वह टाउन थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराएगा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगा। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि शाहनवाज का आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link