Newswahni

पंजाब में कब कहां गैंगवार हो जाए किस दिशा से गोलियां चलने लगें कोई नहीं कह सकता मोदी का सरकार पर जोरदार प्रहार…



PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के जालंधर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राज्य की मौजूदा कानून-व्यवस्था और राजनीतिक स्थिति को लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार और कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया। उनका कहना है कि यहां आज जो कुछ हो रहा है वो किसी से छिपा नहीं है। कब कहां गैंगवार हो जाए कोई नहीं जानता।

पीएम मोदी ने कहा कि पंजाब में आज क्या हो रहा है, ये किसी से छिपा नहीं है, यहां विज्ञापनों के दम पर विश्वासघात की तस्वीर छिपाई जा रही है। आज पंजाब में कानून-व्यवस्था बेहाल है। कब कहां गैंगवार हो जाए, किस दिशा से गोलियां चलने लगें, यह कोई कह नहीं सकता। यहां व्यापार-कारोबार करना मुश्किल हो गया है। लोगों से सरेआम फिरौती मांगी जा रही है।

पंजाब का भविष्य भी बर्बाद किया जा रहा- PM

उन्होंने यह भी कहां कि पंजाब में पुलिस थाने तक सुरक्षित नहीं है। आए दिन थानों पर अटैक होते हैं। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि सबसे दुखद तो ये है कि पंजाब का भविष्य भी बर्बाद किया जा रहा है। नशे के सौदागर खुलेआम घूम रहे हैं और युवाओं को नशे के दलदल में धकेला जा रहा है।

पीएम मोदी ने राज्य की सत्तारूढ़ AAP पर निशाना साधते हुए कहा कि आज पंजाब की सत्ता में बैठे लोग बड़े घमंड के साथ दावा करते थे कि वे देश की राजनीति बदल देंगे। लेकिन आज देश इनकी सच्चाई देख रहा है। 2-3 दिन पहले ही दिल्ली की एक अदालत ने उनके एक नेता को दोषी ठहराया है। उन पर दंगे भड़काने और इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के एक अधिकारी की हत्या का आरोप है और इनकी बेशर्मी तो देखिए… वे अदालत के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं और उसे धर्म और आस्था के नजरिए से देख रहे हैं, सिर्फ इसलिए क्योंकि उनका वोट बैंक दांव पर लगा है।

पंजाब सरकार की नीयत साफ नहीं- PM मोदी

वह आगे कहते हैं कि जनता की सेवा साफ नीयत और ईमानदारी की भावना से की जाती है। मगर पंजाब की मौजूदा सरकार की न तो नीयत साफ है और न ही उसकी पहचान ईमानदार राजनीति से जुड़ी है। उन्होंने सत्तारूढ़ दल को कट्टर बेईमान पार्टी करार दिया।

PM मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार यह पक्का करने की हर मुमकिन कोशिश कर रही है कि पंजाब के लोगों को उसकी सभी योजनाओं का फायदा मिले। फिर भी इस ‘कट्टर बेईमान पार्टी’ के राज में खुलेआम लूट मची हुई है। पिछले 12 सालों में केंद्र ने पंजाब को लाखों करोड़ रुपये भेजे हैं। पंजाब सरकार इस पैसे का सही इस्तेमाल नहीं कर पाई। और तो और यह लूट उधार के पैसे से चल रही है। पंजाब के नाम पर कर्ज लिए जा रहे हैं। जहां राज्य का बजट इस कर्ज के ब्याज चुकाने में ही खर्च हो जाता है, वहीं सरकार चलाने वाले उसी पैसे से ऐश-ओ-आराम की जिंदगी जी रहे हैं।

इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री ने कांग्रेस को भी लपेटे में लेते हुए कहा कि पार्टी में कुर्सी की लड़ाई खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि इनकी लड़ाई पंजाब के हित के लिए नहीं, बल्कि कुर्सी किसके पास रहेगी इस बात के लिए है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top