Newswahni

नेपाल में इलाज के दौरान सुपौल के शिक्षक की मौत सड़क हादसे में गंभीर रूप से हुए थे घायल अज्ञात वाहन की तलाश…




सुपौल के पिपरा प्रखंड स्थित जवाहर प्रेम लाल उच्च माध्यमिक विद्यालय, बसहा के प्रभारी प्रधान शिक्षक मो. कलीम उद्दीन का नेपाल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके निधन की खबर से परिजनों, शिक्षकों, छात्रों और क्षेत्रवासियों में शोक व्याप्त है।

यह दुर्घटना 14 जुलाई को हुई थी, जब मो. कलीम उद्दीन विद्यालय के क्लर्क रंजीत कुमार के साथ मोटरसाइकिल से स्कूल से घर लौट रहे थे। सुपौल सदर थाना क्षेत्र में जवाहर नवोदय विद्यालय के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए किया था रेफर

स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को सदर अस्पताल, सुपौल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद, गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। मो. कलीम उद्दीन को नेपाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। क्लर्क रंजीत कुमार का इलाज अभी भी जारी है। मो. कलीम उद्दीन नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-21 के निवासी थे। वे अपने मिलनसार स्वभाव, अनुशासित कार्यशैली और शिक्षा के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से विद्यालय परिवार और शिक्षा विभाग में गहरा शोक है। शिक्षकों और छात्रों ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा शिक्षा की गुणवत्ता और छात्रों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी। घटनास्थल के आस-पास का CCTV खंगाल रही पुलिस पुलिस ने निधन की सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया और फिर परिजनों को सौंप दिया। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top