Newswahni

दिल्ली के बवाना में बदमाशों ने घर में घुसकर की ताबड़तोड़ फायरिंग बेटे की मौत पिता की हालत नाजुक इलाके में दहशत…



दिल्ली के बवाना इलाके में हथियारबंद हमलावरों ने एक घर में घुसकर गोलीबारी की, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। गोली लगने से बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। पास की एक दुकान के बाहर खड़े एक युवक को भी गोली लग गई।

शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह हमला किसी गैंगवार से जुड़ा हो सकता है। हालांकि पुलिस मामले की जांच सभी संभावित एंगल से कर रही है।

चार लोगों को लगी गोली

बताया जा रहा है कि मृतक रवि दुकान और खेती का काम देखता था। होली के आसपास दुकान को खोला गया था। पिता अनिल भारद्वाज को भी गोली लगी है, जो अभी गंभीर रूप से घायल हैं। इसके अलावा एक छोटे बच्चे को बुलेट छू कर निकली है, जिसकी उम्र करीब 10 साल की बताई जा रही है। एक अन्य शख्स को भी गोली लगी है जो बाहर का सदस्य है।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

दिल्ली पुलिस ने बाहरी-उत्तरी दिल्ली के बवाना इलाके में इस महीने की शुरुआत में हुई एक हत्या के मामले में 24 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान योगी उर्फ ​​देवराज डबास के रूप में हुई है, जो पूठ खुर्द गांव का रहने वाला है।

पुलिस ने बताया कि यह घटना 8 मार्च को राज वाटिका के पास हुई थी, जहां पीड़ित भूपेंद्र उर्फ ​​भोलू (24) की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अधिकारियों के अनुसार, एक PCR कॉल के जरिए उन्हें सूचना मिली कि उस जगह पर एक व्यक्ति को गोली मारी गई है। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो उन्हें भूपेंद्र एक स्कूटर के पास बेहोशी की हालत में पड़ा मिला और उसके शरीर पर गोली लगने का निशान था।

उसे तुरंत पास के एक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने वहां पहुंचने पर ही उसे मृत घोषित कर दिया। इसके तुरंत बाद मामला दर्ज कर लिया गया और जांच शुरू कर दी गई। जांच के दौरान, पुलिस ने संदिग्धों में से एक की गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस की एक टीम ने जाल बिछाया और नजफगढ़ इलाके में स्थित छावला बस स्टैंड से योगी को गिरफ्तार कर लिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top