Newswahni

कटिहार पुलिस ने म्यूल अकाउंट गिरोह पर की कार्रवाई करोड़ से अधिक की साइबर ठगी उजागर बैंक मैनेजर समेत गिरफ्तार…




कटिहार पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार 2.0’ के तहत ‘म्यूल अकाउंट’ (संदिग्ध बैंक खातों) के जरिए हो रही अवैध लेनदेन के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) और एक ICICI बैंक मैनेजर सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 2 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले को लेकर क्या बताया साइबर डीएसपी रामकृष्ण ने बताया कि हाल ही में चार्टर्ड अकाउंटेंट निशांत अग्रवाल और रवि शंकर रवि को गिरफ्तार किया गया। इन दोनों ने अपने बैंक खातों को साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराया, जिसके जरिए लगभग 50 लाख 69 हजार रुपए का अवैध लेनदेन हुआ। मामले से बचने के लिए, उन्होंने बैंक चेकबुक, मोबाइल और मुहर खोने की झूठी सूचना भी थाने में दर्ज कराई थी। एक अन्य मामले में, खाताधारक कैलाश प्रसाद साह, रिंकू कुमार, राजेश कुमार मिश्रा और ICICI बैंक के ब्रांच मैनेजर कौशल कुमार को गिरफ्तार किया गया। साइबर डीएसपी के अनुसार, इन सभी ने साइबर अपराधियों के साथ मिलकर खातों के जरिए लगभग 1 करोड़ 71 लाख रुपए का अवैध लेनदेन किया। कुल 26 संदिग्ध खातों की पहचान पुलिस के मुताबिक, अब तक कुल 26 संदिग्ध खातों की पहचान की गई है, जिनकी जांच जारी है। आने वाले दिनों में इस मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे अपने बैंक खातों का इस्तेमाल किसी भी अवैध गतिविधि में न होने दें और अपनी निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा करने से बचें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top