Newswahni

ट्रक ने बाइक सवार राजमिस्त्रियों को मारी टक्कर अररिया में एक की मौत गंभीर घायल काम पर जा रहे थे तीनों…




अररिया-फारबिसगंज मार्ग एनएच-27 पर हड़ियाबाड़ा टोलप्लाजा के पास सोमवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान बसंतपुर, मानिकपुर वार्ड संख्या 8 निवासी 25 वर्षीय मो. अशरफ आलम के रूप में हुई है। वह इस्लाम के बेटे थे। मृतक के रिश्तेदार मो. सद्दाम हुसैन ने बताया कि तीनों युवक राजमिस्त्री का काम करते हैं। रोज की तरह सोमवार को भी वे एक ही बाइक से काम के लिए पोठिया जा रहे थे। पीछे से आए ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर बताया गया कि हड़ियाबाड़ा टोलप्लाजा से आगे बढ़ते ही पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे मो. अशरफ आलम की मौत हो गई। बाइक चला रहे मो. महमूद आलम को भी चोटें लगी हैं। एक घायल की हालत नाजुक, हायर सेंटर रेफर स्थानीय लोगों और एनएचएआई की एंबुलेंस की मदद से तीनों को अररिया सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने मो. अशरफ आलम को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल शाहिद की हालत नाजुक होने पर प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। मो. महमूद आलम का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। दो छोटे बच्चों के पिता थे अशरफ मो. अशरफ आलम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। उनके दो छोटे बच्चे हैं। परिवार के कमाने वाले सदस्य की मौत के बाद परिजनों का बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top