![]()
ओडिशा से 15 किलोग्राम गांजा की खेप ले जा रही एक लड़की को गया जंक्शन पर पकड़ा गया है। आरोपी लड़की के पास से बरामद खेप को जब्त कर लड़की को गिरफ्तार कर लिया गया है। रेलवे पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक लड़की तेजस राजधानी एक्सप्रेस में 15.822 किलोग्राम गांजा की खेप लेकर सफर कर रही है। जानकारी के मिलने के बाद राजधानी तेजस एक्सप्रेस सोमवार सुबह करीब चार बजे जैसे गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंची, रेलवे पुलिस ने लड़की को कोच संख्या A-3 में बर्थ नंबर 6 कन्फर्म और 29 आरएससी पर यात्रा कर रही लड़की को पकड़ा। उसके सामान की तलाशी के दौरान पिट्ठू बैग और ट्रॉली बैग से गांजा की खेप बरामद की गई। घटना से जुड़ी 2 तस्वीर देखिए गांजा की अनुमानित कीमत 7 लाख 91 हजार 100 रुपए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन नारकोश’ के तहत कार्रवाई की है। तेजस राजधानी एक्सप्रेस से पकड़ी गई 15.822 किलोग्राम गांजा के खेप की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख 91 हजार 100 रुपए बताई गई है। जब्ती की कार्रवाई के बाद लड़की को राजकीय रेल पुलिस (GRP) गया को सौंप दिया गया। रेलवे आरपीएफ थाना अध्यक्ष बनारसी यादव ने बताया कि गया जंक्शन पर आपराधिक गतिविधियों की निगरानी के दौरान एक खास मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया था कि गाड़ी संख्या 22811 अप भुवनेश्वर-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस में एक महिला यात्री मादक पदार्थ लेकर यात्रा कर रही है। यह सूचना मिलते ही आरपीएफ और अपराध आसूचना शाखा की टीम अलर्ट हो गई। ट्रेन के गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर पहुंचते ही संबंधित कोच की निगरानी शुरू कर दी गई। आरपीएफ टीम ने महिला यात्री के पास मौजूद सामान की नियमों के हिसाब से जांच की। जांच के दौरान उसके एक पिट्ठू बैग और एक ट्रॉली बैग से मादक पदार्थ मिला। दोनों बैगों की तलाशी लेने पर कुल 15 बंडल गांजा मिला। हर बंडल का वजन करीब एक किलोग्राम था। गयाजी के खिजरसराय की रहने वाली है लड़की लड़की की पहचान मीणा कुमारी (26 वर्ष) के रूप में हुई। वो खिजरसराय के नैली के गोबरडीहा में रहने वाले गंगा दास की बेटी है। पूरी कार्रवाई राजपत्रित अधिकारी सहायक सुरक्षा आयुक्त, रेसुब गया की मौजूदगी में नियमों के हिसाब से की गई है। प्रारंभिक पूछताछ में लड़की ने बताया कि उसने गांजा जाजपुर क्योंझर रोड, ओडिशा से लिया था और उसे ट्रेन के माध्यम से दिल्ली ले जा रही थी। लड़की की यात्रा से संबंधित PNR संख्या 6709483397 भी सामने आई है। अब जांच एजेंसियां ये पता लगाने में जुटी हैं कि लड़की ने गांजा किससे प्राप्त किया और दिल्ली में इसे किस व्यक्ति तक पहुंचाया जाना था। इसके साथ ही तस्करी के पीछे किसी बड़े नेटवर्क के जुड़े होने की भी जांच की जा रही है।
Source link