Newswahni

ट्रक की टक्कर से ऑटो ड्राइवर की मौत दरभंगा में गाड़ी के चालक को गुस्साए लोगों ने पीटा फिर हॉस्पिटल में कराया एडमिट…




दरभंगा के बहेड़ी थाना क्षेत्र के बाजार स्थित थाना के पास एक भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी टेंपो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर टेंपो को ठोकर मारते हुए आगे बढ़ गया। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े शेर गांव निवासी ऑटो चालक नागो यादव के बेटे बिंदेश्वर यादव उर्फ हुरकुन यादव (35) इसकी चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनका सिर बुरी तरह कुचल गया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में उसी गांव के भोला यादव के 22 साल के शिवकांत यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं रंजीत साह के बेटे नीतीश कुमार भी इस दुर्घटना में जख्मी हो गए। दोनों घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया है। ड्राइवर को लोगों ने पीटा घटना से आक्रोशित लोगों ने कुछ दूरी पर ट्रक को घेर लिया और चालक की जमकर पिटाई कर दी। इसी दौरान चालक को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ गया, जिससे उसकी हालत और बिगड़ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे भी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे भी डीएमसीएच भेज दिया गया। सूचना मिलते ही बहेड़ी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। ट्रक को जबत कर थाना लाया गया है। ट्रक चालक का भी पुलिस की निगरानी में इलाज करवाया जा रहा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top