Newswahni

जुड़वा बच्चों को जन्म देने के बाद महिला की मौत परिजन ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप अस्पताल में किया हंगामा…




मोतिहारी के अगरवा स्थित निजी क्लिनिक में जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली एक महिला की ऑपरेशन के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान बंजरिया थाना क्षेत्र के चैलाहा गांव निवासी अरविंद कुमार की पत्नी विनीता कुमारी(22) के रूप में हुई है। उन्हें तीन दिन पहले प्रसव के लिए अगरवा स्थित डॉ. नीना झा के क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के बाद विनीता ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया, जो पूरी तरह स्वस्थ बताए जा रहे हैं। प्रसव के दूसरे दिन महिला की बिगड़ी तबीयत मृतका के देवर ने आरोप लगाया कि प्रसव के दूसरे दिन देर रात विनीता की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। इसकी जानकारी कई बार अस्पताल के डॉक्टर और कंपाउंडर को दी गई, लेकिन किसी ने समय पर आकर मरीज को नहीं देखा। परिजनों का कहना है कि अस्पताल कर्मी केवल यह कहते रहे कि “पानी चढ़ रहा है” और चिंता की कोई बात नहीं है। जब महिला की हालत अत्यंत गंभीर हो गई, तब डॉक्टर पहुंचे और प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया। परिजन विनीता को तत्काल रहमानिया अस्पताल ले गए, जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। आक्रोशित परिजन ने डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की इसके बाद आक्रोशित परिजन शव को लेकर पुनः डॉ. नीना झा के क्लिनिक पहुंचे और लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने बताया कि परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना के बाद अस्पताल परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top