Newswahni

किराना सामान महंगा होने से लोगों का बजट बिगड़ा गोपालगंज में लोग कर रहे कटौती चीनी गुड़ तेल दाल और प्याज की कीमतें…




गोपालगंज में महंगाई की मार से आम जनता का बजट बिगड़ गया है। रोजमर्रा के इस्तेमाल में आने वाली चीनी, गुड़, सरसों तेल, रिफाइंड, दाल और प्याज जैसी जरूरी किराना वस्तुओं की कीमतों में अचानक तेजी आई है। इससे मध्यम और निम्न वर्ग के परिवारों की चिंता बढ़ गई है, और वे मासिक खर्चों का संतुलन बनाने के लिए घरेलू सामानों की खरीदारी में कटौती करने को मजबूर हैं। खासकर प्याज की कीमतें आसमान छू रही हैं। कुछ समय पहले तक जो प्याज 30 से 40 रुपए प्रति किलो बिक रहा था, वह अब 50 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया है। रसोई में इस्तेमाल होने वाला सरसों तेल, जो पहले 175 रुपये प्रति लीटर था, अब 185 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, रिफाइंड तेल की कीमत भी 140 रुपये से बढ़कर 150 रुपये प्रति लीटर हो चुकी है। दाल की दामों में 5 रुपए की बढ़ोतरी दलहन और मिठास के दामों में भी भारी उछाल देखने को मिल रहा है। चना दाल 80 रुपए से बढ़कर 85 रुपए और साबुत चना 75 रुपये से बढ़कर 80 रुपये प्रति किलो हो गया है। सबसे बड़ा झटका गुड़ की कीमतों में लगा है, जो पहले 50 रुपये प्रति किलो के भाव पर उपलब्ध था, वह अब सीधा 80 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। इसके अलावा, चावल की कीमतों में भी प्रति बैग औसतन 20 रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इन बढ़ती दरों के बीच राहत की एकमात्र खबर यह है कि मौसमी सब्जियों के दामों में कुछ गिरावट आई है। हालांकि, केवल सब्जियों के सस्ते होने से लोगों को कोई विशेष राहत नहीं मिल पा रही है, क्योंकि तेल, दाल और प्याज जैसी बुनियादी चीजों के बिना रसोई चलाना असंभव है। बेमौसम बारिश से प्याज की फसल को हुआ नुकसान बाजार में सामान खरीदने पहुंचे उपभोक्ताओं का कहना है कि उनकी आय में कोई वृद्धि नहीं हुई है, लेकिन खाद्य सामग्रियों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। स्थिति यह हो गई है कि लोग अपनी दैनिक जरूरतों में कटौती कर किसी तरह घर का खर्च चलाने का प्रयास कर रहे हैं। बताया जाता है कि अनिश्चित मानसून और कुछ राज्यों में बेमौसम बारिश से प्याज जैसी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा, गन्ने और तिलहन की पैदावार प्रभावित होने से गुड़, चीनी और सरसों तेल के थोक दामों में उछाल आया है। दूसरी तरफ एथेनॉल उत्पादन के लिए भी बड़ी मात्रा में अनाज गन्ने से जुड़े उत्पादों का इस्तेमाल हो रहा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top