Newswahni

जहां चुनाव हो वहां दंगे करा दो ये स्टाइल भगवंत मान के बयान पर राघव चड्ढा का सवाल क्या से दुश्मनी के लिए…



पंजाब में मंगलवार रात को जालंधर और अमृतसर में बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर धमाके हुए है। करीब तीन घंटे के अंतराल पर हुए धमाकों से पुलिस प्रशासन में खलबली मची हुई है। इस धमाके बाद सूबे लोग भी सहमे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक दोनों धमाके की जांच के लिए मौके पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीमें पहुंच चुकी हैं और धमाके के बाद पूरा पंजाब हाई अलर्ट पर है।

पंजाब में लगातार दो धमाके के बाद सियासी माहौल भी गरमा गया है। इस मामले में पंजाब की आप सरकार और बीजेपी आमने-सामने आ गए हैं। एक तरफ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमृतसर में खासा कैंप के पास हुए धमाके को लेकर बीजेपी का तीखा हमला किया है, तो दूसरी तरफ बीजेपी नेता राघव चड्ढा ने कहा ‘पंजाब सरकार बम ब्लास्ट में ISI का हाथ होने से क्यों इनकार कर रही है। आगे उन्होंने कहा ‘क्या भाजपा से उनकी इतनी दुश्मनी हो गई है कि उन्हें पाकिस्तान के ISI के गोद में जाकर बैठना पड़ रहा है।’

भाजपा का काम दंगे करवा दो, छोटे-मोटे धमाके करवा दो-भगवंत मान

जालंधर और अमृतसर में धमाके के बाद पूरा पंजाब हाई अलर्ट पर है। हालांकि, इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमृतसर में खासा कैंप के पास हुए धमाके पर कहा, ‘भाजपा का यह काम करने का तरीका है कि जिस राज्य में चुनाव लड़ना है पहले वहां दंगे करवा दो, छोटे-मोटे धमाके करवा दो, धर्म, जाति के नाम लोगों को बांट दो। यह भाजपा की चुनाव की तैयारी है। कानून-व्यवस्था बनी रहेगी और दोषियों को सख्त सजा होगी। मैं भाजपा को कहना चाहता हूं कि पंजाब ने बहुत काले दिन देख लिए हैं, अब पंजाबी यह बर्दाश्त नहीं करेंगे।’

पंजाब सरकार धमाके में ISI का हाथ होने से क्यों इनकार कर रही-राघव चड्ढा

पंजाब में हुए लगातार दो धमाके के बाद बीजेपी नेता राघव चड्ढा ने कहा ‘बम ब्लास्ट पंजाब की अमन और अशांति के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश है। पंजाब के DGP साहब ने मौके पर जाकर और शुरुआती जांच में ये पाया कि इस वारदात के पीछे पाकिस्तान के ISI का हाथ है।

आगे उन्होंने कहा ‘दूसरी ओर पंजाब के सीएम बयान दे रहे हैं कि इस वारदात के पीछे पाकिस्तान के ISI का हाथ नहीं है, बल्कि भाजपा का हाथ है। तो मैं सीधे तौर पर पूछना चाहता हूं कि पंजाब के सीएम पाकिस्तान के ISI को क्यों क्लीन चिट देना चाहते हैं? और क्या भाजपा से उनकी इतनी दुश्मनी हो गई है कि उन्हें पाकिस्तान के ISI के गोद में जाकर बैठना पड़ रहा है? उनका बयान बहुत चिंताजनक है इसे गंभीरता से लेना चाहिए और उनकी ऐसी क्या मजबूरी है कि उन्हें ऐसे बयान देने पड़ रहे हैं?

मनजिंदर सिंह सिरसा CM भगवंत मान को घेरा

पंजाब में धमाके के बाद दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा ‘हमले पर पंजाब के मुख्यमंत्री का ऐसा बयान आम आदमी पार्टी की मानसिकता को दर्शाता हैं। वे हमेशा पाकिस्तान के पक्ष में बोलते हैं। आज भगवंत मान ने भी कहा कि इन सबके पीछे भाजपा का हाथ है, क्योंकि चुनाव हैं, जो एक राष्ट्राध्यक्ष के मुंह से शर्मनाक बयान है।’

आगे उन्होंने कहा ‘पंजाब के DGP ने कहा कि ऐसे हमले पाकिस्तान द्वारा रचे जा रहे हैं, क्योंकि भारत ऑपरेशन सिंदूर की एक सालगिरह मनाने जा रहा है. इन सबके पीछे कारण यह है कि पंजाब की कानून व्यवस्था भगवंत मान के नियंत्रण में नहीं है. मुझे उम्मीद है कि पंजाब पुलिस अपना काम करती रहेगी और आतंकवादियों से निपटेगी।’



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top