Newswahni

गोपालगंज में बाइक की टक्कर से भाई घायल दुकान बंद कर साइकिल से लौट रहे थे घर प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल…




गोपालगंज में सड़क हादसे में साइकिल सवार दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरा टोला कतालपुर गांव के पास की है। घायलों की पहचान बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के मीरा टोला कतालपुर गांव निवासी संतोष यादव के 11 वर्षीय बेटे गोलू कुमार और 9 वर्षीय बेटे आदर्श कुमार के रूप में हुई है। दोनों भाई रोज की तरह अपनी किराने की दुकान से साइकिल पर सवार होकर घर जा रहे थे। मीरा टोला कतालपुर के पास पहुंचते ही विपरीत दिशा से आ रही एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने उनकी साइकिल में सीधी टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने घायलों को मॉडल अस्पताल में कराया भर्ती टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल के परखच्चे उड़ गए और दोनों भाई सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। दुर्घटना के बाद बाइक सवार भी घायल हो गया। मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने तुरंत घायलों को संभाला। ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने तत्काल दोनों भाइयों को इलाज के लिए मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को अति गंभीर बताया। अधिक खून बह जाने और सिर में गंभीर चोटों के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top