Newswahni

गाड़ी की बोनेट पर चढ़ खुद को पुष्पा समझ रहे थे मगर बंगाल की जनता ने अभिषेक बनर्जी पर बरसीं अग्निमित्रा पॉल जानिए…



पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने बंगाल में TMC नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों पर हो रहे एक्शन पर प्रतिक्रया दी है। उन्होंने साफ-साफ कहा है कि अगर आपने सरकार में रहते हुए कुछ गलत किया है तो उसकी सजा जरूर मिलेगी। पीएम मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और उन्हें सजा मिलेगी। अग्निमित्रा पॉल ने TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि वो तो खुद को ‘पुष्पा’ ही समझने लगे थे।

पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेतृत्व पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी और पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी को सीधे निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि आम लोग हो या मंत्री  कोई भी गलत काम करने की कोशिश करेगा तो उसे सजा जरूर मिलेगी। पीएम मोदी नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार बंगाल में जरूर एक्शन लेगी।

अभिषेक बोनेट पर चढ़कर खुद को ‘पुष्पा’ समझ रहे थे- अग्निमित्रा पॉल

वहीं,अभिषेक बनर्जी पर निशाना साधते हुए अग्निमित्रा पॉल ने कहा, चुनाव से पहले अभिषेक बनर्जी गाड़ी के बोनेट पर चढ़कर खुद को ‘पुष्पा’ समझ रहे थे। उन्हें लग रहा था कि वो हीरो बन गए हैं। पॉकेट में हाथ देकर कह रहे थे कि 4 तारीख के बाद हम डीजे बजाएंगे। मगर DG बंगाल की जनता बजा देगी, उन्हें इसकी उम्मीद नहीं थी। तो अभिषेक बनर्जी आपने चोरी की है तो आपको सजा जरूर मिलेगी और अगर नहीं कुछ किए हैं तो प्रमाण दिखा दीजिए, आपको कुछ नहीं होगा।”

बंगाल को बर्बाद करने के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

वहीं, TMC नेता शौकत मोल्ला के घर पर NIA टीम द्वारा तलाशी अभियान चलाए जाने के मामले पर पश्चिम बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा, “अगर कोई बंगाल को बर्बाद करने के लिए आतंकवादियों के साथ मिलकर काम करने की कोशिश करता है, तो CBI और NIA निश्चित रूप से इसकी जांच करेंगी। अगर आप बेकसूर हैं, तो अपने दस्तावेज दिखाइए। “

TMC ने खुद को भगवान समझ रही थी-अग्निमित्रा पॉल

मंत्री ने TMC पर आरोप लगाते हुए कहा, ‘TMC ने खुद को भगवान, जनता, संविधान और भारतीय कानून से भी ऊपर मान लिया था।’ उन्होंने बंगाल की जनता की तारीफ करते हुए कहा, “बंगाल की जनता ने साबित कर दिया है कि भले ही वे फैसला लेने में थोड़ा समय लेती है, लेकिन एक बार फैसला ले लेने के बाद वे उस पर पूरी सख्ती से अमल करती है।”



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top