Newswahni

गरही डैम में युवकों की डूबने से मौत जमुई में दोस्तों के साथ आए थे नाविकों ने शव निकाले…




जमुई के गरही डैम में शनिवार शाम 2 युवकों की डूबने से मौत हो गई। नहाने के दौरान एक युवक गहरे पानी में चला गया, जिसे बचाने गया दूसरा दोस्त भी डूब गया। घटना खैरा गरही थाना क्षेत्र स्थित गरही डैम में हुई। मृतकों की पहचान नवादा के कौआकोल थाना क्षेत्र के इतपकवा गांव निवासी मो. अफजल अंसारी (18) पिता मुन्नीवर अंसारी और मो. समीर अंसारी (21) पिता सरफराज अंसारी के रूप में हुई है। 5 दोस्तों के साथ गरही डैम घूमने आए थे बताया गया कि दोनों युवक अपने 5 दोस्तों के साथ गरही डैम घूमने आए थे। घूमने के दौरान वे डैम में नहाने चले गए। मृतकों के दोस्त मो. शाहबाज, मो. आदिल और मो. अयान ने बताया कि अफजल नहाते समय गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए मो. समीर पानी में कूदा, लेकिन वह भी गहरे पानी में चला गया और दोनों डूब गए। शोर मचाने पर नाविक और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे अन्य दोस्तों के शोर मचाने पर नाविक और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। नाविकों ने एक घंटे से अधिक समय तक तलाश की, जिसके बाद दोनों युवकों को पानी से बाहर निकाला गया। हालांकि, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी है। गरही थाना अध्यक्ष विपिन चंद्र पालटा ने बताया कि दो युवक की डूबने से मौत हुई है। दोनों नवादा जिले के कौवाकोल इलाके के रहने वाले है, दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है, फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top