Newswahni

गयाजी हादसे के शिकार बच्चे के परिजन से मिले मंत्री मुआवजे का भरोसा ब्रेकर बनाने के दिए निर्देश एक दिन पहले पिकअप से…




गयाजी के इमामगंज में एक दिन पहले सड़क हादसे के शिकार 8 साल के मासूम के परिजन से मंत्री संतोष सुमन ने सोमवार को मुलाकात की। घटना एसएच-69 पर झिकटिया गांव के पास हुई थी। दरअसल, रविवार को तेज रफ्तार पिकअप ने 8 साल के साहिल कुमार को कुचल दिया। मुर्गियों से लदी पिकअप की चपेट में आने से साहिल की मौके पर मौत हो गई थी। सोमवार को बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सरकार की ओर से मिलने वाला मुआवजा जल्द दिलाने का भरोसा दिया। स्टेट हाइवे पर गांव के पास ब्रेकर बनाने के दिए निर्देश ग्रामीणों ने मंत्री के सामने एसएच-69 पर तेज रफ्तार वाहनों से होने वाले खतरे की बात रखी। उन्होंने बताया कि इस सड़क पर दिन-रात छोटे और भारी वाहन चलते हैं। सड़क पार करने वाले ग्रामीणों और बच्चों को हादसे का खतरा रहता है। ग्रामीणों की मांग पर मंत्री ने आरसीडी विभाग को झिकटिया गांव के पास ब्रेकर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क पर वाहनों की रफ्तार रोकने और लोगों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए। मंत्री बोले- परिवार को जल्द मिलेगा सरकारी मुआवजा

पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन ने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि आठ वर्षीय बच्चे की मौत बेहद दुखद और हृदयविदारक घटना है। इस अपूरणीय क्षति की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन सरकार की ओर से परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि मृतक के परिजनों को नियमानुसार मिलने वाला सरकारी मुआवजा जल्द से जल्द दिलाया जाएगा। मंत्री ने अधिकारियों से भी पीड़ित परिवार को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में पहल करने की बात कही। हादसे के बाद ग्रामीणों ने किया था सड़क जाम गौरतलब है कि रविवार को झिकटिया गांव के पास आठ वर्षीय शाहिल कुमार सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार मुर्गी लदी पिकअप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग और सड़क सुरक्षा के इंतजाम को लेकर हाईवे जाम कर दिया था। इससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई थी। बाद में पुलिस ने फरार होने की कोशिश कर रहे पिकअप चालक और उपचालक को पकड़कर हिरासत में ले लिया था।

इमामगंज को मिलेगा शव वाहन, लोगों को होगी सुविधा

मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन ने इस दौरान इमामगंज क्षेत्र में शव वाहन की कमी का मुद्दा भी सुना। स्थानीय लोगों ने बताया कि किसी व्यक्ति की मौत होने पर शव को अस्पताल से घर या अन्य स्थान तक ले जाने में गरीब परिवारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शव वाहन की सुविधा नहीं रहने से लोगों को निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता है। ग्रामीणों की इस मांग पर मंत्री ने इमामगंज में शव वाहन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इससे क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top