Newswahni

गयाजी में पीट पीटकर युवक की हत्या दादी बोली कुछ लोग देर रात घर से उठाकर ले गए हाथ पैर बांधकर बेरहमी से…




गयाजी में एक युवक की हत्या कर दी गई। परिजन ने पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाया है। ​मृतक की पहचान पंकज मांझी उर्फ बंडा मांझी (20 वर्ष) के रूप में हुई है। तीन भाइयों में सबसे छोटा था। इसी साल मार्च महीने में पिता की मौत हुई थी। परिवार पहले से ही आर्थिक और मानसिक परेशानी से जूझ रहा था। अब इस हादसे से परिवार टूट गया है।घटना शेरघाटी थाना क्षेत्र के झौर गांव की है। लड़की से छेड़छाड़ का मामला सूत्रों का कहना है कि इस हत्या के पीछे की वजह लड़की के साथ छेड़छाड़ की कहानी जुड़ी है। लेकिन इस पर फिलहाल कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। आरोप है कि देर रात एक लड़की अपने पिता के साथ डंडा लेकर पहुंची थी। जबरन दरवाजा पर धक्का मारकर तोड़ दिया और बंडा को उठा ले गए। फिलहाल इस पर मामले में ग्रामीणों ने चुप्पी साध रखी है।
​परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप ​मृतक की दादी सुबसिया देवी ने आरोप लगाते हुए कहा कि रात में पंकज खाना खाकर घर में सो रहा था। उसी समय गांव में अचानक हल्ला होने लगा। गांव के शैलेश मांझी और बालेश्वर यादव मेरे पोते को घर से पकड़कर ले गए। उन लोगों ने पंकज का हाथ-पैर बांध दिया। इसके बाद जमकर मारपीट की गई। कुछ और लोग भी साथ आए थे। पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उस समय भी पंकज का हाथ-पैर बंधा था। पुलिस ने रस्सी खोलकर अस्पताल पहुंचाया। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। चोरी का लगा था आरोप वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि पंकज पर पहले चोरी का आरोप लगा था। उस पर शैलेश मांझी और बालेश्वर यादव के घर में चोरी की नीयत से घुसने का आरोप था। हालांकि इस बात की पुलिस न कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस हर पहलू की पड़ताल कर रही है। ​ जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी कार्रवाई थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी। फिलहाल पुलिस टीम अपने स्तर से मामले की जांच में जुटी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ, मृतक के परिजनों ने दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। गांव में फिलहाल तनाव का माहौल है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top