Newswahni

कोटा पटना एक्सप्रेस से शराब बरामद सात तस्कर गिरफ्तार उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज




बक्सर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेन से शराब तस्करी के एक मामले का खुलासा किया। गाड़ी संख्या 13240 डाउन कोटा-पटना एक्सप्रेस में छापेमारी कर सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि नियमित जांच अभियान के दौरान ट्रेन में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान सात लोगों को शराब के साथ पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सनी यादव, कुंदन कुमार, रंजन कुमार, सोनू कुमार, रितिक राज, अमरेश कुमार और जितेंद्र यादव के रूप में हुई है। सभी आरोपी पटना जिले के विभिन्न क्षेत्रों के रहने वाले बताए गए हैं। पूछताछ के बाद सभी आरोपितों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उन्हें जीआरपी के हवाले कर दिया गया। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी ने कहा कि रेलवे मार्ग से शराब तस्करी रोकने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। आने वाले दिनों में भी विशेष अभियान जारी रहेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top