![]()
कटिहार हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। GMCH पूर्णिया में इलाज चल रहा था। मृतक की पहचान डगरूआ निवासी गरबन ऋषि के बेटे योगेंद्र ऋषि(60) के तौर पर हुई है। मौत के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मौत की खबर मिलते ही फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी प्रभारी राजनंदनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के भतीजे जुगल ऋषि ने बताया कि हम लोग सब साथ में झारखंड धाम गए थे। पूजा करके वापस लौट रहे थे, तभी अचानक बस ने जोरदार टक्कर मार दी। एक ही परिवार के कई लोग खत्म हो गए। अब घर में कमाने वाला कोई नहीं बचा। हम लोग पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं। बस और पिकअप की जोरदार टक्कर दरअसल, कटिहार में शनिवार को बस और पिकअप की टक्कर में 13 लोगों की जान चली गई। बस ने 100 की स्पीड में पिकअप को उड़ा दिया। इस हादसे में मरने वालों में 11 लोग पूर्णिया, जबकि 3 कटिहार के हैं। एक ही गांव के 7 लोग इस हादसे में मारे गए। सभी पूर्णिया के रानीपतरा के सुहुबा गांव के रहने वाले थे। पोस्टमॉर्टम के बाद रविवार को रानीपतरा के सुहुबा गांव में एक साथ 7 लाशें पहुंची। इसमें एक लाश पड़ोस के गांव मझुवा के रहने वाले पिकअप ड्राइवर की थी। लाश पहुंचते ही गांव में चीख पुकार मच गई। 500 की आबादी वाले संथाली आदिवासियों के इस गांव में रविवार को चूल्हे नहीं जले। आदिवासी रीति रिवाज से गांव में ही सभी शवों को दफनाया गया।
Source link