Newswahni

औरंगाबाद में स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर दोस्तों की मौत एयरबैग खुलने से फोर व्हीलर सवार की बची जान…




औरंगाबाद में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-139 पर जाम लगा दिया। जिससे दोनों लेन में वाहनों की लंबी कतारें लग गई। घटना दाउदनगर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव के पास की है। स्कॉर्पियों का एयरबैग खुला प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। दोनों युवक सड़क से दूर जा गिरे। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। दुर्घटना के दौरान स्कॉर्पियो के फ्रंट सीट की बाईं ओर का एयरबैग खुल गया, जिससे वाहन में बैठे लोगों की जान बच गई। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढेनुमा चार्ट में जा गिरी। वाहन का दाहिना हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने स्कॉर्पियो चालक और उसमें सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। वीडियोग्राफी करने जा रहे थे दोनों मृतकों की पहचान राजकुमार बिगहा निवासी सोनू कुमार(20) और शमशेर नगर रामटोली निवासी साहिल कुमार(19) के तौर पर हुई है। दोनों आपस में अच्छे दोस्त थे। सोमवार को दोनों बाइक से तरारी गांव किसी शादी समारोह में वीडियोग्राफी करने जा रहे थे। इसी दौरान हादसे के शिकार हो गए। पुलिस ने खुलवाया जाम जाम की सूचना पर अपर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार और एएसआई सत्येंद्र तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। लोगों को समझा-बुझाकर पुलिस ने जाम खुलवाया। करीब आधे घंटे तक रोड जाम रहा। स्थानीय लोगों में नाराजगी जिला पार्षद अरविंद कुमार यादव और मुखिया प्रतिनिधि राजू कुमार भी मौके पर पहुंचे। परिजनों को सांत्वना दी। ग्रामीणों ने प्रशासन से एनएच-139 पर सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। उनका कहना है कि इस मार्ग पर लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रभावी उपाय नहीं किए जा रहे हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top