Newswahni

असद अहमद से आबान तक कभी प्रयागराज में बोलती थी अतीक अहमद की तूती अब एक एक कर कैसे बिखर गया बाहुबली का…



प्रयागराज में कभी अतीक अहमद का दबदबा था। माफिया से राजनेता बने अतीक अहमद का चार दशकों तक वहां तूती बोलती रही। उसकी मर्जी के बिना एक पत्ता भी नहीं हिलता था। अपराध की दुनिया का शहंशाह रहे अतीक सियासत में कदम रखते ही 5 बार विधायक और एक बार सांसद चुना गया। लेकिन उमेश पाल हत्याकांड के बाद अतीक का पूरा साम्राज्य कानूनी सख्ती के बाद ताश के पत्तों की तरह ढहता चला गया। पहले एक बेटे का एकाउंटर फिर अतीक और उसके भाई अशरफ की हत्या, फिर पत्नी शाइस्ता परवीन फरार हो गई। अब बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत हो गई।

झांसी शहर अतीक अहमद के परिवार को लेकर एक बार फिर चर्चा में है। आज से तीन साल पहले 2023 में इसी जिले में अतीक के बेटे असद अहम पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गया था। अब आज 6 अगस्त को एक बार फिर झांसी में एक भीषण सड़क हादसे में बाहुबली अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा झांसी-कानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार गाड़ी के डिवाइडर से टकराने से हुई।

आबान जेल में बंद अपने भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था, तभी तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भयंकर था कि गाड़ी के परखचे उड़ गए। अतीक अहमद के बेटे आबान और उसके दोस्त की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया हादसे के वक्त क्या-क्या हुआ?

प्रत्यक्षदर्शी युवक ने बताया कि एक गाड़ी जो 100 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से झांसी की ओर आ रही थी। तभी एक गाय आ गई, जिसे बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। उसने कहा कि गाड़ी में कुल 5 लोग सवार थे। जिनमें 2 की मौत हो गई। जबकि 3 लोग घायल हो गए, उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेज दिया गया। घटना के बाद मौके पर पुलिस, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी आ गई थी।

असद अहमद का यूपी एसटीएफ ने किया था एनकाउंटर

झांसी से अतीक के परिवार का पुराना नाता है। अतीक अहमद के बेटे असद अहमद और उसके साथी मोहम्मद गुलाम उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी थे। यूपी पुलिस को उनकी तलाश थी। 13 अप्रैल 2023 को झांसी के पारीक्षा डैम के पास यूपी एसटीएफ ने असद अहमद और मोहम्मद गुलाम का एनकाउंटर कर दिया था। उन दोनों पर  पांच-पांच लाख का इनाम घोषित था।

तात्कालिक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों को जिंदा पकड़ने की कोशिश की गई थी लेकिन उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में दोनों ढेर हो गए। मुठभेड़ के बाद दोनों के पास से विदेशी हथियार भी बरामद हुए थे।

कैसे बिखर गया बाहुबली अतीक अहमद का कुनबा?

अतीक अहमद की कभी प्रयागराज में तूती बोलती थी। वह 2004 में फूलपुर से सांसद भी रहा था। लेकिन वक्त का पहिया ऐसे पलटा कि अतीक और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में ही पुलिस के सामने हत्या कर दी गई। बात 15 अप्रैल 2023 की रात की है। अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को पुलिस हिरासत में कोर्ट के आदेश पर मेडिकल चेकअप के लिए प्रयागराज के एक अस्पताल में लाया गया था। अस्पताल परिसर के गेट के पास मीडियाकर्मी दोनों से सवाल पूछ रहे थे, तभी रात करीब 10-10.30 बजे एक हमलावर ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दोनों भाइयों की हत्या कर दी।

अतीक अहमद और शाइस्ता के 5 बेटे में से कितने बचे

अतीक अहमद के पांच बेटे हैं। कभी सांसद और बाहुबली रहे अतीक के परिवार की अचानक पूरी तस्वीर बदल गई। पहले अतीक के बेटे का एनकाउंटर हुआ। फिर दोनों भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अब सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत हो गई। अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन फरार चल रही है।

अतीक का सबसे बड़ा बेटा उमर अहमद फिलहाल जेल में बंद है। अली अहमद दूसरे नंबर का बेटा है, जिसे नैनी जेल से झांसी जेल शिफ्ट किया गया था। असद तीसरे नंबर का बेटा था। अहजम अहमद चौथे नंबर का बेटा है और आबान सबसे छोटा, जो सड़क हादसे में मारा गया।

ये भी पढ़ें: शौहर अतीक, देवर अशरफ और बड़े बेटे के एनकाउंटर पर लापता रही ‘लेडी डॉन’, क्या छोटे बेटे के जनाजे में सामने आएगी शाइस्ता परवीन? भेष बदलने में है माहिर



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top