![]()
रेलवे बोर्ड ने 14663/14664 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस के रूट, ठहराव और समय-सारणी में संशोधन किया है। यह नया आदेश 11 मई 2026 को जारी किया गया है और 25 फरवरी 2026 के पूर्व आदेश का स्थान लेगा। नई व्यवस्था के तहत ट्रेन अब संशोधित मार्ग से नियमित रूप से संचालित होगी, जिससे सीमांचल के रेल यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। रेल मंत्रालय की सूचना के अनुसार, अमृत भारत एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन चलेगी। 14664 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार को अमृतसर से दोपहर 12:45 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन सीतापुर सिटी, गोंडा, बहराइच, गोरखपुर, पनियाहवा और फोर्ब्सगंज जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों से गुजरते हुए शनिवार सुबह 4:15 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी। यात्रियों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही वापसी में, 14663 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर अमृत भारत एक्सप्रेस शनिवार सुबह 8 बजे न्यू जलपाईगुड़ी से खुलेगी। यह फोर्ब्सगंज, गोरखपुर और गोंडा होते हुए सोमवार तड़के 2:20 बजे अमृतसर पहुंचेगी। रेलवे बोर्ड द्वारा जारी संशोधित सूची में ठाकुरगंज स्टेशन को भी वाणिज्यिक ठहराव वाले स्टेशनों में शामिल किया गया है। इस बदलाव से अररिया, किशनगंज और सिलीगुड़ी क्षेत्र के यात्रियों को भी सीधा लाभ मिलेगा। यह ट्रेन सीमांचल और नेपाल सीमा क्षेत्र के यात्रियों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यात्रियों को इस बेहतर रेल सुविधा का लाभ मिलेगा खासकर पंजाब, दिल्ली और उत्तर भारत में काम करने वाले मजदूरों, छात्रों और व्यावसायिक यात्रियों को इस बेहतर रेल सुविधा का लाभ मिलेगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन के रखरखाव की जिम्मेदारी अमृतसर को सौंपी गई है। ट्रेन में पानी भरने की व्यवस्था लुधियाना, सहारनपुर, मुरादाबाद, सीतापुर, गोरखपुर, नरकटियागंज और सीतामढ़ी स्टेशनों पर की जाएगी। स्थानीय लोगों का मानना है कि ठाकुरगंज में इस ट्रेन के ठहराव से सीमांचल क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी और यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए नई सुविधा मिलेगी।
Source link