Newswahni

अमृता के गायब मोबाइल टैब और लैपटॉप की तलाश कोर्ट में पेशी के बाद बीडीओ को जेल महिला दरोगा को पीआर बॉन्ड पर…




दरभंगा के जाले प्रखंड के बीडीओ मनोज कुमार की पत्नी अमृता कुमारी की कथित दहेज हत्या मामले की जांच अब डिजिटल साक्ष्यों तक पहुंच गई है। बीडीओ मनोज कुमार और उसकी प्रेमिका बेगूसराय जिला बल में तैनात दरोगा अनु कुमारी से पूछताछ के बाद मिठनपुरा थाना पुलिस अब अमृता के गायब दो मोबाइल फोन, एक टैबलेट और एक लैपटॉप की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का मानना है कि इन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में मामले से जुड़े कई अहम साक्ष्य मिल सकते हैं। बुधवार को गिरफ्तार बीडीओ मनोज कुमार और महिला दरोगा अनु कुमारी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने बीडीओ मनोज कुमार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया, जबकि अनु कुमारी को पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया। गायब मोबाइल और लैपटॉप में छिपे हो सकते हैं अहम राज मृतका के भाई राजकुमार का आरोप है कि अमृता के दो मोबाइल, एक टैबलेट और एक लैपटॉप जानबूझकर गायब किए गए हैं। उनका कहना है कि इन उपकरणों में अमृता को दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने, मारपीट और हत्या से जुड़े महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य मौजूद थे। इन्हें सबूत मिटाने की नीयत से गायब किया गया है। पुलिस बीडीओ मनोज कुमार और अनु कुमारी की निशानदेही पर इन उपकरणों की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। अमृता के मोबाइल में सीसीटीवी का एक्सेस भी था राजकुमार ने पुलिस को बताया है कि मिठनपुरा थाना क्षेत्र के बेला मोड़ स्थित आवास में लगे सीसीटीवी कैमरों का एक्सेस अमृता के मोबाइल फोन में भी था। ऐसे में अगर मोबाइल, टैबलेट और लैपटॉप बरामद हो जाते हैं तो घटना से जुड़े कई अहम डिजिटल साक्ष्य सामने आ सकते हैं। फिलहाल पुलिस तकनीकी सर्विलांस और वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिए इन उपकरणों का पता लगाने में जुटी है। आमने-सामने बैठाकर पूछताछ, प्रेम-प्रसंग स्वीकार जांच के दौरान पुलिस ने बीडीओ मनोज कुमार और दरोगा अनु कुमारी को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की। शुरुआत में दोनों ने कई सवालों पर अनभिज्ञता जताई, लेकिन जब पुलिस ने मोबाइल टावर लोकेशन, चैटिंग रिकॉर्ड और दोनों की तस्वीरें सामने रखीं तो दोनों ने आपसी प्रेम-प्रसंग की बात स्वीकार कर ली। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि पूछताछ से पहले महिला दारोगा ने अपने मोबाइल से कुछ डिजिटल साक्ष्य डिलीट करने का प्रयास किया था। फिलहाल दोनों के मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। फरार ससुराल वालों की तलाश में लगातार दबिश मामले में बीडीओ मनोज कुमार और अनु कुमारी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब फरार नामजद आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। इनमें बीडीओ के पिता गंगा साह, मां, भाई अमन कुमार और बहन आरती कुमारी शामिल है। पुलिस का कहना है कि वायरल सीसीटीवी फुटेज में अमृता के साथ मारपीट और प्रताड़ना करते हुए सभी नामजद आरोपियों की मौजूदगी स्पष्ट दिखाई दे रही है। इसी आधार पर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। सिटी एसपी बोले- पूछताछ में प्रेम-प्रसंग की पुष्टि सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि 10 लाख रुपए दहेज के लिए पत्नी अमृता कुमारी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार बीडीओ मनोज कुमार से पूछताछ के दौरान बेगूसराय जिला बल में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक अनु कुमारी के साथ उसके प्रेम-प्रसंग की पुष्टि हुई है। मृतका के भाई राजकुमार ने दर्ज कराई गई एफआईआर में भी आरोप लगाया है कि अनु कुमारी से संबंधों का विरोध करने पर मनोज लगातार अमृता को प्रताड़ित करता था। दहेज की मांग और प्रेम-प्रसंग का विरोध ही हत्या की मुख्य वजह बनी। एफआईआर में मनोज कुमार के साथ अनु कुमारी, ससुर गंगा साह, सास, देवर अमन कुमार और ननद आरती कुमारी को भी आरोपी बनाया गया है। डिजिटल साक्ष्यों पर टिकी जांच पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अब जांच का सबसे महत्वपूर्ण पहलू गायब मोबाइल, टैबलेट और लैपटॉप की बरामदगी है। इन उपकरणों से मिलने वाले डिजिटल साक्ष्य पूरे घटनाक्रम की परतें खोल सकते हैं। साथ ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी जारी है। प्रेम कहानी से शादी तक का सफर BDO मनोज कुमार और अमृता की मुलाकात साल 2015 में बीपीएससी की तैयारी के दौरान हुई थी। अमृता भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। वर्ष 2018 में मनोज कुमार का चयन रक्षा मंत्रालय में ऑडिटर के पद पर हुआ। बाद में वर्ष 2020 में दोनों ने कोर्ट मैरिज की। 2022 में मनोज कुमार का चयन बीडीओ पद पर हो गया। 2023 में दोनों ने परिवार की रजामंदी से शादी कर ली।
अमृता के साथ मारपीट का वीडियो आया था सामने अमृता की संदिग्ध मौत के बाद उसके साथ मारपीट के दो वीडियो सामने आए थे। ये वीडियो 19 मार्च 2025 का बताया जाता है। एक फुटेज करीब 1 मिनट 18 सेकेंड और दूसरा करीब 1 मिनट का था। अमृता के घर वालों का दावा है कि वीडियो में अमृता को ससुर, सास, ननद और देवर मिलकर घर से बाहर खींचते और मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। एक फुटेज में उसे सीढ़ियों पर घसीटते हुए ले जाया जा रहा है, जबकि दूसरे में जिला प्रशासन लिखी गाड़ी में जबरन बैठाने के दौरान धक्का-मुक्की और मारपीट की जा रही है। बाद में चार लोग उसे उठाकर जबरन कार में बिठाते नजर आए।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top