Newswahni

अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी की पहली तस्वीर आई सामने महाकाल मंदिर में हुआ अन्नप्राशन यूजर्स बोले जिनके पिता महादेव के भक्त हैं…




अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। उज्जैनी अब छह महीने की हो गई है। इस मौके पर उनके मामा आकाश यादव ने परिवार के साथ तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों में आकाश यादव के साथ उनकी बहन अनुष्का यादव भी नजर आ रही हैं। इसके अलावा परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद हैं। पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की ओर से बधाइयों के साथ-साथ कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। महाकाल मंदिर में कराया गया अन्नप्राशन आकाश यादव ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “हमारी उज्जैनी ने अपने छह महीने पूर्ण होने के शुभ अवसर पर अपना पहला अन्न बाबा महाकाल के पवित्र प्रांगण में उनके भोग प्रसाद को ग्रहण किया। बाबा महाकाल उज्जैनी को हमेशा खुश रखें और नकारात्मक शक्तियों से दूर रखें। जय श्री महाकाल, ॐ। आदेश।” पोस्ट के मुताबिक, उज्जैनी का अन्नप्राशन संस्कार बाबा महाकाल के मंदिर में संपन्न कराया गया। तस्वीरों में परिवार धार्मिक अनुष्ठान के दौरान नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर मिलीं अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं पोस्ट वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। तेजप्रताप ने कहा था- अनुष्का से मेरा संबंध नहीं, बच्चा आकाश भाटी का तेजप्रताप यादव की कुछ दिनों पहले अनुष्का यादव के साथ तस्वीरें सामने आई थीं। 8 फरवरी को केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने X पर पोस्ट कर तेजप्रताप यादव को अनुष्का को बेटी होने की बधाई दे दी। इसकी चर्चा शाम तक होती रही। इस चर्चा के बीच आनन-फानन में तेजप्रताप यादव शाम 8:30 बजे मीडिया के सामने आए और अनुष्का से संबंधों पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि ‘अनुष्का से मुझे बेटी हुई है, यह खबर झूठी है।’ तेजप्रताप ने कहा, ‘हमारे साथ पिछले दिनों जो व्यवहार हुआ और मुझे राबड़ी आवास से निकाला गया, उसमें 5 जयचंद मुकेश रौशन, संजय यादव, रमीज, शक्ति सिंह और सुनील सिंह शामिल हैं।’ उन्होंने कहा, ‘इन जयचंदों ने मुझे बदनाम किया है। मेरा अनुष्का यादव से कोई संबंध नहीं है। मेरा अकाउंट हैक कर इन जयचंदों ने अनुष्का यादव के साथ तस्वीर वायरल की थी।’



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top