Newswahni

अज्ञात गाड़ी की टक्कर से बच्चे की मौत कैमूर में नानी घर जा रहा था ड्राइवर मौके से भागा…




कैमूर के दुर्गावती थाना क्षेत्र के दहला गांव के पास शुक्रवार देर शाम एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सात वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान दहला गांव निवासी विंध्याचल चौधरी के पुत्र ऋतिक कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि ऋतिक पैदल ही अपने ननिहाल जा रहा था। इसी दौरान गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्चे ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वाहन चालक मौके से फरार हो गया घटना की सूचना मिलते ही सावठ पंचायत के मुखिया गुड्डू सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बच्चा अकेले ननिहाल जा रहा था। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने पंचनामा कर शव को सदर अस्पताल भेजा, जहां उसका पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आरोपी वाहन चालक को जल्द पकड़ने की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top