Newswahni

अंकल आते और रातें गुजारते बेवफा पत्नी गुंजन को लेकर नया खुलासा किराए के कमरे में प्रेमी संग प ति ने पकड़ा था…



Bihar: बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने कथिततौर पर प्रेमी के लिए अपने पति और बच्चे को छोड़ दिया। इस पूरे मामले में एक नया और बड़ा खुलासा हुआ है।

पति अमन कुमार ने पत्नी गुंजन कुमारी पर धोखा देने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनकी पत्नी गुंजन कुमारी का अफेयर चल रहा था। इस बात का खुलासा किसी और ने नहीं, बल्कि उनके 10 साल के बेटे ने किया। अमन के मुताबिक, बच्चे ने उन्हें बताया कि घर पर ‘प्रेम प्रकाश’ नाम के अंकल का अक्सर आना-जाना लगा रहता था। इतना ही नहीं, बच्चे ने उस व्यक्ति के घर पर कई दिनों तक रुकने की बात भी बताई। बच्चे ने यह भी कहा कि मां उसे कथिततौर पर ‘मामा’ बताने के लिए कहती थी। 

आर्थिक तंगी के बावजूद पत्नी को पढ़ाया

अमन के मुताबिक, उन्होंने आर्थिक तंगी के बावजूद अपनी जमीन बेचकर पत्नी की पढ़ाई जारी रखी। उसे किसी तरह की सुख सुविधाओं की कमी नहीं आने दी। गुंजन बीपीएससी टीआरई की तैयारी कर रही थी। साल 2023 में उनका TRE-02 में 6ठीं से 8वीं क्लास के लिए टीचर पद पर चयन हुआ और ट्रेनिंग के लिए सुपौल में पोस्टिंग मिली। वहीं उनकी मुलाकात पुराने दोस्त और स्कूल प्रिंसिपल प्रेम प्रकाश से हुई।

ट्रेनिंग के दौरान ‘प्रेमी’ संग बढ़ीं नजदीकियां

आरोप है कि ट्रेनिंग के दौरान गुंजन और प्रेम प्रकाश के बीच नजदीकियां बढ़ीं। अमन ने दावा किया कि दोनों ट्रेनिंग के दौरान चोरी-छिपे मिलने लगे थे। अमन के मुताबिक, गुंजन हाजीपुर के लिच्छवि नगर स्थित किराए के मकान पर रहती थी। जब उन्हें उनके कथित प्रेमी के आने-जाने की भनक लगी, तो वो 23 मई को वहां पहुंच गए। उन्होंने अपनी पत्नी को उसके साथ आपत्तिजनक हालत में देखा। इसके बाद उन्होंने तुरंत 112 पर डायल किया। लेकिन पुलिस के आने में देरी करने पर स्थानीय लोगों समेत मकान मालिक ने दरवाजा खोलकर दोनों को बाहर निकाला।

गैर-मर्द के साथ पत्नी को देख टूटा पति

पीड़ित पति ने एक मीडिया को दिए इंटरव्यू में अपना दर्द जाहिर करते हुए कहा, ‘कोई पति अपनी पत्नी को किसी गैर-मर्द के साथ कमरे में पकड़े तो उस पर क्या बीतेगी, ये सोच सकते हैं। उसे पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए जो बन पड़ा सब किया। जब वो घर से पढ़ाई करती थी, तब उसे स्कूटी तक खरीद कर दिया। इसके बावजूद बीपीएसी टीचर बनते ही उसने मुझे छोड़ दिया।’

बेटे ने मां के साथ रहने से किया इनकार

बता दें कि अब अमन और गुंजन साथ नहीं रहना चाहते हैं। जबकि उनके दस के बेटे ने भी मां के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया है।  



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top