Newswahni

ला रहा प्राइवेसी से जुड़ा नया फीचर पढ़ते ही मैसेज हो जाएगा डिलीट जानिए कैसे काम करेगा ये फीचर…



WhatsApp After Reading feature: वॉट्सऐप (WhatsApp) यूजर्स की प्राइवेसी को और मजबूत बनाने के लिए एक नया फीचर लेकर आ रहा है। इस फीचर का नाम है ‘After Reading’ डिसअपीयरिंग मैसेज मोड है। ताजा मिली जानकारी के मुताबिक, ये  फीचर फिलहाल iPhone के बीटा यूजर्स को मिल रहा है। ये अपडेट पुराने डिसअपीयरिंग मैसेज फीचर से काफी एडवांस है। इस फीचर के साथ यूजर्स अपनी चैट को ज्यादा कंट्रोल कर सकेंगे।

नया ‘After Reading’ ऑप्शन कैसे काम करेगा?

पढ़ते ही गायब: मैसेज पढ़ने के बाद चुने गए समय में (जैसे 5 मिनट, 1 घंटा या 12 घंटे) वो मैसेज चैट से हमेशा के लिए डिलीट हो जाएगा।
अनरीड मैसेज का नियम: अगर सामने वाला व्यक्ति मैसेज नहीं पढ़ता है तो वह 24 घंटे बाद अपने आप गायब हो जाएगा।
टाइमर कब शुरू होगा: सबसे खास बात ये है कि टाइमर मैसेज भेजने के समय से नहीं, बल्कि रिसीवर द्वारा मैसेज पढ़ने (Seen) के बाद शुरू होगा।
पर्सनल और ग्रुप चैट: यह फीचर दोनों तरह की चैट्स में इस्तेमाल किया जा सकेगा, जिससे स्टोरेज भी बचेगा।
यह फीचर उन यूजर्स के लिए खास तौर पर फायदेमंद होगा जो संवेदनशील बातें शेयर करते हैं और चाहते हैं कि मैसेज ज्यादा देर तक न रहे। 

पुराने डिसअपीयरिंग मैसेज से कितना अलग?

फिलहाल वॉट्सऐप में डिसअपीयरिंग मैसेज 24 घंटे, 7 दिन और 90 दिन का ऑप्शन देता है। इसमें टाइमर मैसेज भेजते ही शुरू हो जाता है। नया फीचर इसे बदलकर ‘रीडिंग’ पर आधारित कर देगा, जो ज्यादा प्रैक्टिकल और प्राइवेट है। कंपनी ने इसकी टेस्टिंग iOS बीटा यूजर्स पर शुरू कर दी है। उम्मीद है कि जल्द ही Android यूजर्स के लिए भी बीटा आएगा और कुछ हफ्तों में सभी के लिए लॉन्च हो जाएगा। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top