Newswahni

आसनसोल में लाउडस्पीकर को लेकर बवाल चौकी पर उपद्रवियों ने किया पथराव और तोड़फोड़ पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले…



West Bengal news: पश्चिम बंगाल के आसनसोल में लाउडस्पीकर को लेकर भारी बवाल हो गया। धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर पर आवाज को कम करने को लेकर हुए विवाद में एक समुदाय विशेष के लोगों ने पुलिस चौकी के सामने काफी हंगामा किया। उपद्रवियों ने पुलिस चौकी और पुलिसकर्मियों पर पथराव किया और पुलिस चौकी में जमकर तोड़फोड़ किया। इस दौरान पत्थरबाजी भी हुई। उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी दागे।

लाउडस्पीकर की आवाज कम करने को लेकर बवाल

आसनसोल में लाउडस्पीकर की आवाज को कम करने का निर्देश देने पर बवाल मच गया। जानकारी के अनुसार मस्जिद कमेटी के सदस्य पुलिस से बात कर रहे थे। इसी दौरान भीड़ ने वहां पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। उपद्रवियों ने चौकी के बाहर खड़ी गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया। इसके अलावा आसपास की गलियों में खड़ी कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई।

उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल को बुलाना पड़ा, तब हालात काबू में आए। इलाके में तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। उपद्रवियों ने पुलिस स्टेशन के अंदर भी काफी तोड़फोड़ मचाई।

आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के DCP ध्रुव दास ने कहा, “कल रात करीब 9 बजे, किसी मुद्दे पर चर्चा करने के लिए एक बड़ी भीड़ जमा हुई थी। पुलिसकर्मी भी वहां मौजूद थे। भीड़ के बीच दो गुट बन गए और उनके बीच आपस में बहस शुरू हो गई। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। लेकिन भीड़ ने पुलिस चौकी पर पत्थर फेंके, जिससे थोड़ा-बहुत नुकसान हुआ। इसलिए, हम इसमें शामिल लोगों की पहचान करने के लिए CCTV फुटेज देख रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अभी स्थिति नियंत्रण में है। हमने कुछ जगहों पर पुलिस पिकेटिंग लगाई है। अभी स्थिति सामान्य है। हम जांच कर रहे हैं कि पूरा मामला किस बारे में था।”

‘कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी ऐसी घटना’

घटना को लेकर आसनसोल उत्तर के BJP विधायक कृष्णेंदू मुखर्जी ने कहा कि इस तरह की घटना कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शहर को शांत करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने उपद्रवियों को चिन्हित किया है और उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के पीछे जो भी लोग हैं, इस घटना के पीछे जो भी लोग हैं, जिन्होंने इस साजिश को अंजाम दिया है उन्हें भी तलाशा जा रहा है। एसी के घरों में बैठकर जिन लोगों ने यह सब करवाया है वह भी नहीं बचेंगे नहीं।

कोलकाता में भी नमाज पढ़ने पर हुआ हंगामा

इससे पहले कोलकाता के राजाबाजार इलाके में जबरदस्त हंगामा हुआ था। शुक्रवार (15 मई) की नमाज के दौरान लोग सड़क पर बैठने की कोशिश कर रहे थे। वहां पुलिस प्रशासन ने नमाजियों को सड़क पर नमाज पढ़ने से रोका। इसके बाद नमाजियों और पुलिस  के बीच तीखी नोकझोंक और बहस हुई। हालांकि, पुलिस ने हालातों पर काबू पाया और स्थिति को ज्यादा बिगड़ने नहीं दिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top