Newswahni

दिल्ली वालों के लिए राहत की खबर जून से बदल जाएगा मौसम जानें का ताजा अपडेट…



Delhi weather forecast: पिछले कई दिनों से दिल्ली-NCR समेत आस-पास के इलाकों में लोग उमस और गर्मी से परेशान है। इसी बीच मौसम विभाग ने राहत भरी जानकारी देते हुए बताया कि 30 जून के बाद मौसम पूरी तरह से बदल जाएगा।  जुलाई के पहले हफ्ते से ही मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा।

27 जून : गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है, अधिकतम तापमान 41° और न्यूनतम तापमान 31° तक रह सकता है।  
28 जून : आंशिक बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी। अधिकतम तापमान 41° भी जा सकता है।
29 जून : गरज-चमक वाली बारिश होगी, तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी
30 जून : तेज हवाएं (40-50 km/h) चलेंगी, गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। 
1 जुलाई : तेज हवाओं के साथ बारिश होगी, तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी।  
2 जुलाई : गरज-चमक के साथ बारिश, अधिकतम तापमान 38° और न्यूनतम तापमान 31° तक रह सकता है।  
3 जुलाई : गरज-चमक वाली बारिश होगी, तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

कमजोर मानसून के पीछे क्या कारण?

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इस बार मानसून की रफ्तार धीमी रही। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी का प्रवाह कमजोर रहने के कारण जून में अच्छी बारिश नहीं हुई। लेकिन अब परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं। 30 जून की सुबह से बादल छाने और बारिश शुरू होने की संभावना है। जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून NCR में पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा।  

फिलहाल दिल्ली में उमस भरी गर्मी जारी है, लेकिन आज यानी 27 जून को अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। 30 जून के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक पहुंच सकता है। लगातार बारिश और बादलों से गर्मी और उमस दोनों से निजात मिलेगी। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top