Newswahni

दिल्ली में टूटा साल का रिकॉर्ड ब्रह्मपुरी में तापामन डिग्री पार जानें कब मिलेगा भीषण गर्मी से राहत…



India Heat Wave 2026: गर्मी अपने चरम पर है, देशभर में लोग बढ़ती गर्मी से परेशान है, हालांकि पहाड़ी इलाकों में कल (22) बारिश हुई, जिससे वहां के इलाकों में थोड़ी राहत मिली है, लेकिन उत्तर भारत समेत पूरे मध्य भारत में गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है। दिल्ली में भी भीषण गर्मी को लेकर 14 साल का रिकॉर्ड टूटा है।      

ब्रह्मपुरी में दर्ज हुआ सबसे ज्यादा तापमान

IMD ने पास्ट कर लिखा- ‘सेंट्रल इंडिया, आस-पास के उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पूर्वी और उत्तरी पेनिनसुलर इंडिया में 22 मई को ज्यादा से ज्यादा तापमान 45 से 47 डिग्री के बीच रहा और नॉर्थ-ईस्ट इंडिया, वेस्टर्न हिमालयन रीजन और वेस्ट साउथ पेनिनसुलर इंडिया के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों में 40-45 डिग्री तापमान रहा। सबसे ज्यादा तापमान 47.2°C ब्रह्मपुरी (विदर्भ) (महाराष्ट्र) में दर्ज किया गया।’

दिल्ली में 14 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

राजधानी दिल्ली में गर्मी ने लोगों को खूब परेशान किया। बुधवार (20 मई) को कम से कम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो मई महीने में पिछले 14 सालों का सबसे ज्यादा है। IMD के मुताबिक, इससे पहले ऐसा रिकॉर्ड 26 मई 2012 को 32.5 डिग्री के साथ बना था। दिल्ली में आने वाले 7 दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। अधिकतम तापमान 47 डिग्री तक पहुंचने की भी संभावना जताई जा रही है। वहीं ऑरेंज अलर्ट जारी है, साथ ही लू का खतरा भी बना हुआ है।

मानसून की शुरुआत दिल्ली में पिछले सालों की तरह 27-30 जून के आसपास होने की संभावना है। आने वाले 7 दिनों तक देश के ज्यादातर हिस्सों में हीट वेव जारी रहेगी। 23 मई से 28 मई तक तापमान 44-45 डिग्री के आसपास रहने और दोपहर में तेज सतही हवाओं के साथ हीट वेव का अलर्ट है। लोगों के लिए सलाह दी जाती है कि दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक बाहर निकलने से बचें। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top