Newswahni

कहीं गर्मी तो कहीं सुहावना होगा मौसम इन राज्यों में दिन तक बारिश और तूफान की चेतावनी जानें अपडेट…



Weather Update: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गर्मी और आंधी-बारिश की दोहरी चेतावनी जारी कर दी है, तो अब जल्द की इस सुहावने मौसम के बीच में गर्म हवाएं चलनी शुरू हो जाएगी। देश के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर है, जबकि नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है। देश भर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत, गुजरात और मध्य प्रदेश में दिन का तापमान सामान्य से 4-6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहने की संभावना है। वहीं, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में यह 5-7 डिग्री तक ऊपर रहेगा। IMD की यह चेतावनी आज से ही (10 मार्च) लागू हो जाएगी। कुल मिलाकर ये गर्मी के आने की खबर है। नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 12 राज्यों में आंधी, तूफान, बिजली और बारिश की संभावना जताई गई है। यह बदलाव 10 से 12 मार्च तक देखा जाएगा।

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश: 10-11 मार्च को भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है।
बिहार, झारखंड, ओडिशा में 10-11 मार्च तक 30-50 किमी/घंटा की तेज हवाएं चलेंगी, गरज-चमक के साथ बारिश की भी संभावना जताई गई।
उत्तर-पश्चिम भारत के मैदान यानी पंजाब, हरियाणा में फिलहाल तापमान स्थिर है, लेकिन 3 दिनों बाद 2-3 डिग्री की गिरावट।
पूर्वोत्तर राज्य: असम, मेघालय आदि में 10-14 मार्च तक आंधी-बारिश।
मध्य भारत: मध्य प्रदेश, गुजरात में गर्मी जारी, लेकिन धीरे-धीरे पारा गिरेगा।

मार्च में इस बार जल्दी शुरू होगी गर्मी 

IMD ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण के कारण मौसम में ये बदलाव आ रहे हैं। दक्षिण भारत में भी तापमान 2-3 डिग्री ज्यादा रहेगा, लेकिन केरल और आंध्र प्रदेश में छिटपुट बारिश संभव है।किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए सतर्क रहना चाहिए। पिछले सालों की तुलना में इस साल मार्च में गर्मी जल्दी शुरू हुई है।  



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top