Newswahni

सावधान दिल्ली वालों की बढ़ी मुश्किलें अगले दिन पड़ेगी भीषण गर्मी आसमान से बरसेगी आग इन हिस्सों में बारिश का अलर्ट…



IMD Heatwave Alert: देश के मौसम में इन दिनों अलग-अलग नाराजा देखने को मिल रहा है, एक तरफ उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है, दूसरी ओर दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश और तेज आंधी का कहर जारी है। 

इन राज्यों में रहेगी भारी गर्मी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 18 मई को लेकर कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, इस हफ्ते दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में लू ऐसे ही चलेगी। अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। तेज गर्म हवाएं भी लोगों को परेशान करेंगी। मध्य प्रदेश और विदर्भ में भी तापमान सामान्य से ऊपर रहने की आशंका है। 

पिछले कई दिनों से दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी जारी है, वहीं अभी भी राहत की कोई खबर नहीं है आने वाले और तीन दिन तापमान लगातार बढ़ेगा और लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा, 22 मार्च को जाकर तापमान में थोड़ी गिरावट संभव है। लेकिन 18 मार्च से लेकर 21 मार्च तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। 

दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में मौसम पूरी तरह अलग मोड में है। क्योंकि केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, लक्षद्वीप और आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। केरल और माहे में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वोत्तर में असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से भारी बारिश के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में भूस्खलन और जलभराव की आशंका है।

पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाकों और सिक्किम में भी बारिश-आंधी की संभावना है। बिहार, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भी गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है। अंडमान-निकोबार में भारी बारिश और तूफानी हवाओं की चेतावनी दी गई है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

IMD ने लोगों को सलाह दी है कि खूब पानी पिएं, प्यास लगने का इंतजार न करें।
हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें।
दोपहर में बाहर निकलने से बचें।
तरबूज, खीरा जैसे हाइड्रेटिंग फल खाएं।
बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर लोगों का विशेष ध्यान रखें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top