
IMD Weather Update: मानसून अब केरल के तट से टकराने के बाद धीरे-धीरे देश के दूसरे राज्यों की तरफ आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-NCR समेत उत्तर प्रदेश और बिहार के साथ-साथ 15 राज्यों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। पिछले दिनों देश भर में लोगों को भीषण गर्मा का सामना करना पड़ा, ऐसे में ये खुशी की खबर है कि अब देश के कई अन्य राज्यों में मानसून दस्तक दे चुका है।
IMD के मुताबिक कई राज्यों में आंधी, तूफान और भारी बारिश का अलर्ट है, मानसून के आगे बढ़ने के साथ गरज-चमक के साथ 50-65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह दी गई है।
इन 15 राज्यों में अलर्ट
दिल्ली
उत्तर प्रदेश
बिहार
राजस्थान
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
उत्तराखंड
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
जम्मू-कश्मीर
गुजरात
तमिलनाडु
असम
नगालैंड
त्रिपुरा
दिल्ली-NCR में मौसम
दिल्ली में आज गर्मी से कुछ राहत मिलेगी, गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना भी जताई गई है। आज 18 जून से 21 जून तक थंडरस्टॉर्म विद रेन का अलर्ट जारी है। जिससे तापमान कम होने की उम्मीद है।
इन राज्यों में भी बदलेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में लखनऊ समेत कई जिलों (कानपुर, प्रयागराज, आगरा आदि) में आंधी-तूफान के साथ बारिश होगी।
बिहार में पटना सहित 15 जिलों में 70 km/h तक हवा चल सकती है।
राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी तेज बारिश और आंधी का खतरा है।
झारखंड के रांची में अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम 26°C रहेगा। बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, गिरिडीह समेत कई जिलों में 50-55 km/h की रफ्तार से आंधी चलने के साथ भारी बारिश का अलर्ट है।
जम्मू-कश्मीर में 18 से 22 जून तक अस्थिर मौसम रहेगा।
गुजरात और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भी बारिश की संभावना है।
IMD ने सभी नागरिकों से अपील की है कि खुली जगहों पर न रहें, पेड़ों के नीचे आश्रय न लें और मौसम अपडेट चेक करते रहें।