Weather: उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी और हीटवेव ने अस्त-व्यस्त कर दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान जैसे राज्यों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में पारा 47°C से 49°C के रिकॉर्ड स्तर को पार कर गया है, जो इस सीजन का सबसे उच्चतम तापमान है।