Newswahni

अगले दिनों में एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों में बदलेगा मौसम प्री मानसून के साथ आंधी बारिश की चेतावनी…



North India Weather: भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। ये सिस्टम मुख्य रूप से पहाड़ी राज्यों को प्रभावित कर रहे हैं, जहां बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। मैदानी इलाकों में भी बढ़ते तापमान के साथ आंधी, धूल भरी हवाएं और हल्की बारिश हो सकती है।

जैसा कि प्री-मानसून का मौसम शुरू हो रहा है, पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर की ओर बढ़ रहा है। IMD के विशेषज्ञों का कहना है कि इन सिस्टम से मैदानी क्षेत्रों पर सीधा प्रभाव कम पड़ता है, लेकिन इससे जुड़े चक्रवाती परिसंचरण की वजह से मौसम बदल सकता है। ऐसे में IMD ने आशंका जताई कि, 7 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ से पहाड़ी राज्यों में मौसम बदलेगा। 9 से 12 मार्च के बीच दूसरा और ज्यादा मजबूत सिस्टम सक्रिय रहेगा और 14-15 मार्च के आसपास एक और पश्चिमी विक्षोभ का आने के शुरुआती हो सकती है।

12 मार्च से अगला पश्चिमी विक्षोभ

IMD की रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। यह सिस्टम दो दिनों तक रहेगा और 6-7 मार्च को पहाड़ी इलाकों में बारिश या बर्फबारी ला सकता है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की गई है।

9 मार्च को एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ आएगा, जो 12 मार्च तक सक्रिय रहेगा। IMD मॉडल्स के मुताबिक, यह सिस्टम पहले से ज्यादा तीव्र होगा, जिससे बारिश और बर्फबारी का क्षेत्र बढ़ सकता है। पहाड़ी राज्यों के मध्य और ऊपरी इलाकों में इसका असर सबसे ज्यादा होगा।

मैदानी इलाकों में प्री-मानसून की शुरुआत

अगले 4 दिनों में वेस्टर्न हिमालयन क्षेत्र में अधिकतम तापमान सामान्य से 8-10 डिग्री ज्यादा रह सकता है। उत्तर-पश्चिम के मैदानी इलाकों में 5-7 डिग्री और मध्य भारत में 4-6 डिग्री की बढ़ोतरी की संभव है। IMD के अनुसार, 14-15 मार्च के आसपास एक और सिस्टम आ सकता है, जिससे मैदानी क्षेत्रों में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। हालांकि, शुरुआत में ये हल्की रहेंगी।  



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top