Newswahni

कार से उतरे हाथ जोड़कर आगे बढ़े फिर अचानक पीछे घूम गए जब संसद भवन में ने की राहुल गांधी से मुलाकात क्या…



PM Modi-Rahul Gandhi Meet: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी की आज संसद परिसर में हुई मुलाकात की एक बेहद खास तस्वीर सामने आई है। मौका था प्रेरणा स्थल पर महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का। इस दौरान कैमरे में एक तस्वीर ऐसी कैद हो गई, जो कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता से इतर नेताओं के अलग-अलग मौकों पर साथ आने की भी परिचायक बनी।

वीडियो में उन्हें पास खड़े होकर ध्यानपूर्वक बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। हालांकि यह बातचीत संक्षिप्त थी, लेकिन सत्ताधारी बीजेपी और कांग्रेस के बीच अक्सर होने वाली तीखी राजनीतिक बयानबाजी के बीच इसने एक अलग ही छाप छोड़ी है।

VIDEO में क्या दिखा?

हुआ कुछ यूं कि जब प्रधानमंत्री मोदी अपनी गाड़ी से कार्यक्रम स्थल पहुंचे तो बाहर ही लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, स्वास्थ्य मंत्री और राज्यसभा में सदन के नेता जगत प्रकाश नड्डा, लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई नेता पास ही खड़े थे। प्रधानमंत्री ने उतरते ही इन सभी नेताओं का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। जवाब में इन नेताओं ने भी हाथ जोड़कर पीएम का स्वागत किया।

पीएम मोदी ने इस बीच राहुल गांधी से कुछ सेकंड्स के लिए चर्चा की। करीब एक मिनट तीस सेकंड के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पीएम मोदी और राहुल के बीच हल्के मूड में बातचीत हुई। बाद में पीएम और राहुल गांधी समेत इन सभी नेताओं ने उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया। सभी नेताओं ने इसके बाद बारी-बारी से महात्मा फुले को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

सोनिया गांधी के स्वास्थ्य के बारे में पीएम मोदी ने पूछा- सूत्र

सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री मोदी ने राहुल गांधी से उनकी मां और कांग्रेस संसदीय दल की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की। सोनिया गांधी को हाल ही में सिस्टेमिक इन्फेक्शन के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राहुल गांधी ने बताया कि उनकी मां की सेहत में सुधार हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस पर संतोष व्यक्त किया और शुभकामनाएं दीं।

आपको बता दें कि सोनिया गांधी को 24 मार्च 2026 को बुखार के कारण सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे सिस्टेमिक इन्फेक्शन से पीड़ित थीं। लगभग एक सप्ताह के इलाज के बाद 31 मार्च 2026 को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top