Newswahni

उदय प्रताप कॉलेज कैंपस में गोलीबारी विवाद के बाद छात्र ने की ताबड़तोड़ फायरिंग एक स्टूडेंट की मौत से हड़कंप…



उत्तर प्रदेश के वाराणसी से बड़ी खबर सामने आई है। उदय प्रताप कॉलेज (UP Collage) परिसर में शुक्रवार को दो छात्र गुटों के बीच शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि मामला गोलीबारी तक पहुंच गया। फायरिंग की घटना में एक छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान सूर्य प्रताप सिंह के रूप में हुई है, जो बीए सेकेंड ईयर का छात्र था और कॉलेज हॉस्टल में रहता था। वह मूल रूप से गाजीपुर जिले का निवासी था। कॉलेज कैंपस में भारी पुलिस बल तैनात है। घटना के बाद छात्रों के बीच भय का माहौल है।

कॉलेज में मौजूद छात्रों के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे कॉलेज परिसर में छात्रों के दो गुटों के बीच पुराने विवाद को लेकर तीखी बहस हुई, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई। इसी दौरान एक छात्र ने नजदीक से गोली चला दी, जिसमें सूर्य प्रताप सिंह को गोली लग गई। गंभीर रूप से घायल छात्र को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मरने वाला छात्र सूर्या गाजीपुर का रहने वाला था, उसे 7 गोली मारी गई।

UP कॉलेज कैंपस में गोलीबारी में छात्र की मौत

DIG(कानून-व्यवस्था) शिवहरि मीणा ने कहा, “उदय प्रताप कॉलेज (यूपी कॉलेज) में आज 2 छात्रों के बीच में वाद-विवाद हुआ और उसी के दौरान अचानक उकसावे में दूसरे छात्र द्वारा पिस्टल निकालकर गोली चलाई गई, जो एक छात्र को लगी है, उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। तहरीर प्राप्त की जा रही है। बाकी छात्रों से वार्ता की जा रही है। मामले में पुलिस द्वारा FIR दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top