Newswahni

धामी सरकार के साल पूरे होने पर आज हरिद्वार जाएंगे अमित शाह करोड़ की देंगे सौगात इन विकास योजनाओं का करेंगे शिलान्यास…



Amit Shah Uttarakhand Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज (7 मार्च) हरिद्वार दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार के 4 साल पूरे पर बैरागी कैंप में आज भव्य कार्यक्रम का आयोजन है। अमित शाह यहां करीब 427 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे। उत्तराखंड के लोगों के लिए ये बड़ी सौगात होगी।  

खास कार्यक्रम में लगभग 312 करोड़ रुपये की 19 योजनाओं का शिलान्यास और 115 करोड़ रुपये की 32 परियोजनाओं का लोकार्पण प्रस्तावित है। ये योजनाएं इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़क कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, सीमा क्षेत्र विकास और सांस्कृतिक संरक्षण से जुड़ी बताई जा रही है। 

अमित शाह जनसभा को करेंगे संबोधित 

अमित शाह धामी सरकार की उपलब्धियों पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इस प्रदर्शनी में पिछले 4 सालों में राज्य में हुए विकास कार्य, जनकल्याण योजनाएं और महत्वपूर्ण फैसलों को दिखाया जाएगा। साथ ही ‘न्याय संहिता’ पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी भी होगी, जो नागरिक-केंद्रित न्याय व्यवस्था को उजागर करेगी। अमित शाह यहां जनसभा को संबोधित भी करेंगे। जिसमें लोकसभा-राज्यसभा सांसद, विधायक, मंत्री और भाजपा संगठन के नेता मौजूद रहेंगे। 

धामी सरकार की उपलब्धियां पर रहेगा फोकस

यह दौरा धामी सरकार के 4 साल पूरे होने का महत्वपूर्ण पड़ाव है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहले ही बैरागी कैंप में तैयारियों का जायजा लिया था। कार्यक्रम में जनता की भागीदारी से उत्तराखंड के सुशासन, बुनियादी ढांचे और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर सामने रखने की कोशिश की जाएगी। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top