Newswahni

का गन कल्चर नरक जैसा ट्रंप के कार्यक्रम में शूटिंग के बाद प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल बयान बटोर रहा सुर्खियां…



Priyanka Charurvedi Statement: अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी स्थित हिल्टन होटल पर हुए फायरिंग की घटना ने अफरा-तफरी मच गई। जब वहां गोलीबारी हुई तब ट्रंप भी कार्यक्रम में मौजूद थे। हालांकि वे पूरी सुरक्षित हैं। इस घटना पर शिवसेना यूबीटी सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने अमेरिका के गन कल्चर पर सवाल उठाए और इस समस्या को ‘नरक’ जैसा बताया।

प्रियंका ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर उन्हीं के अंदाज में निशाना साधा है। ट्रंप ने बीते दिनों एक विवादित पोस्ट करते हुए भारत को नरक बताया था।

ऐसे में अब हिल्टन होटल पर हुई फायरिंग पर शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने पोस्ट कर लिखा, “USA में बंदूकों से जुड़ी समस्या गंभीर है, जिस पर हर साल बंदूकों से जुड़ी हर घटना के बाद चर्चा होती रही है। जहां तक इस समस्या से निपटने की बात है, तो यह एक ‘नरक’ (hellholes) जैसा बन गया है। इसने स्कूली बच्चों और बेकसूर अमेरिकियों की जान ली है, और महत्वपूर्ण राजनीतिक नेताओं को भी निशाना बनाया है। अब इस चुनौती का सामना करने का समय आ गया है।”

ट्रंप ने भारत को लेकर दिया था विवादित बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीते दिनों एक सोशल मीडिया पोस्ट में रेडियो होस्ट माइकल सैवेज के पॉडकास्ट का अंश शेयर किया था। पोस्ट में जन्मसिद्ध नागरिकता के कानून की आलोचना की गई। इस दौरान भारत और चीन जैसे देशों के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। ये भी कहा गया था कि भारत और चीन के लोग अमेरिका में सिर्फ इसलिए आते हैं जिससे उनके बच्चे वहां पैदा हों और उन्हें तुरंत अमेरिकी नागरिकता मिल जाए।

भारत ने इन टिप्पणियों की निंदा की थी। विदेश मंत्रालय ने इन्हें “अज्ञानतापूर्ण, अनुचित और अभद्र” बताया। ट्रंप का नाम लिए बिना मंत्रालय ने कहा कि ये टिप्पणियां “निश्चित रूप से भारत-अमेरिका संबंधों की वास्तविकता को नहीं दर्शाती हैं, जो लंबे समय से आपसी सम्मान और साझा हितों पर आधारित हैं।”

हालांकि बाद में विवाद के तूल पकड़ने पर अमेरिकी दूतावास ने एक बयान जारी कर कहा था कि ट्रंप का मानना ​​है कि भारत एक “महान” देश है, जिसका नेतृत्व “मेरे एक अच्छे मित्र” कर रहे हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top